फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कार पर BJP की झंडी और गाड़ी से लड़के मीट उतार रहे हैं, तस्वीरें वायरल देखिए

Wed, 19 Jul 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
1 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
एक वीडियो ने कोहराम मचा रखा है। एक नीले रंग की कार, उस पर बीजेपी की झंडी और उस गाड़ी से मीट उतार रहे लड़के, यकीं न हो तो देखिए तस्वीरें।
 

2 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
मामला हरियाणा के पानीपत में सामने आया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कार मांस व्यापारी पप्पू की निकली, जिसे सीआईए पानीपत ने हिरासत में ले लिया है। एसपी से न्याय की गुहार लगाई गई है। मीट व्यापारी वही पप्पू है, जिसने यूपी के शामली में विधायक रोहिता रेवड़ी के पति के साथ बदसलूकी करने और उनको परिवार समेत मारने की धमकी देने के आरोपी मतलूब पर मंथली मांगने का आरोप लगाया था। 

3 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
मिली जानकारी के मुताबिक, करनाल नंबर की नीले रंग की गाड़ी से भारी मात्रा में मोटा मांस सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस की सीआईए-वन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मांस व्यापारी पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। वहीं इस मामले में युवा कांग्रेस ने शहरी विधायक के पति का पुतला फूंका और शिव सेना ने भी भाजपा नेता व मांस व्यापारी के सांठ-गांठ होने पर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 

4 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
मांस व्यापारी पप्पू ने पूरे मामले को किसी की सोची समझी साजिश करार दिया। सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो व फोटो के अनुसार करनाल नंबर की नीले रंग की एक गाड़ी की डिक्की से दो लोग मोटा मांस उतार रहे हैं। कुछ ही सेकंड की इस वीडियो में सब कुछ साफ हो रहा है। इसके साथ ही उसी गाड़ी के दो फोटो भी वायरल हुई हैं। एक फोटो में गाड़ी के आगे भाजपा की झंडी लगी हुई है। 

5 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
दूसरे फोटो में गाड़ी का नंबर साफ दिखाई दे रहा है। एक वीडियो व दो फोटो में दिखाई गई गाड़ी एक ही है। पुलिस के अनुसार पप्पू ने बताया कि वह अपनी दूसरी गाड़ी से परमिशन लेकर मांस लेकर आ रहा था। उसकी गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई। उसने अपनी करनाल नंबर की गाड़ी ड्राइवर को लेकर भेज दी, लेकिन उस वक्त गाड़ी पर भाजपा की झंडी नहीं थी। गाड़ी से मांस उतारते समय किसी ने इसकी वीडियो बना ली। 
विज्ञापन

6 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
गाड़ी की फोटो व वीडियो अलग-अलग समय की हैं। वहीं पप्पू के परिजन भी उसको हिरासत में लेते ही एसपी ऑफिस में पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपों को निराधार बताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। वहीं मांस व्यापारी पप्पू ने पुलिस हिरासत से छुटने के बाद शाम को मीडिया से संपर्क कर अपनी सफाई दी। उसने सब आरोपों को निराधार बताया। 

7 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
वहीं दूसरी ओर पानीपत यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मांस व्यापारी व भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी के बीच संबंध है। इसलिए वह भाजपा की झंडी लगी गाड़ी से मांस की सप्लाई कर रहा है। प्रदेश व देश के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात है। यूथ कांग्रेस ने पप्पू के अवैध मांस के व्यापार को बंद करने की मांग की है। यहीं नहीं यूथ कांग्रेस ने पप्पू पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

8 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
मेरा या मेरे परिवार का मांस व्यापारी पप्पू के साथ किसी तरह का कोई रिश्ता नाता नहीं है। मांस व्यापारी पप्पू पर किसी तरह के आरोप हैं और उसके खिलाफ सबूत हैं तो पुलिस इसमें कार्रवाई करें। हम किसी को समाज व देश के अहित में किए जाने वाले कार्यों को समर्थन नहीं करते। 
- रोहिता रेवड़ी, शहरी विधायक, पानीपत 
विज्ञापन

9 of 9
Meat dealer car at haryana with bjp flag
मांस व्यापारी पप्पू की झंडी लगी गाड़ी से मोटा मांस सप्लाई करने की एक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। उसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उसने फोटो व वीडियो अलग-अलग समय में होने की बात कही है।  इस मामले में किसी तरह की शिकायत मिलती है या फिर और सबूत मिलते हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
- संदीप छिक्कारा, प्रभारी, सीआईए-वन, पानीपत
Next
AU ऐप में पढ़ें