द ग्रेट खली की पहलवान पुलिसवाली चेली WWE के रिंग में देश का नाम रोशन करके लौट आई हैं। देखिए मां और सांस ने उन्हें कैसे पलकों पर बिठाया।
विज्ञापन
2 of 6
wwe wrestler kavita dalal
हम बात कर रहे हैं कि हार्ड केडी और द ग्रेटी खली की स्टूडेंट पहलवान 30 वर्षीय कविता दलाल की। ये देश की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने डब्लूडब्लूई में देश का प्रतिनिधित्व किया। सोमवार को वे अपने गांव मालवी पहुंची, जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी बहादुर बेटी का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
wwe wrestler kavita dalal
जैसे की कविता दलाल एयरपोर्ट पर उतरी तो उनकी मां, सास और पूरा परिवार स्वागत में पलकें बिछाए खड़ा था। उसके बाद उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ गांव ले जाया गया। यहां पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व रुपयों से उनका स्वागत किया। इस दौरान कविता ने कुर्ता-सलवार में फाइट करने के पीछे का सच भी लोगों को बताया और पहलवानी के लिए प्रेरित किया।
4 of 6
wwe wrestler kavita dalal
कविता दलाल ने अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 व 14 जुलाई को हुए wwe के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कविता दलाल को इस प्रदर्शन से उम्मीद है कि उसका चयन सितंबर माह में होने वाले डब्लूडब्लूई के दूसरे चरण के लिए हो जाएगा। इस इवेंट में दुनिया भर के 32 पहलवानों ने भाग लिया था। यह इवेंट सिंगल एलिमिनेशन पर आधारित था।
विज्ञापन
5 of 6
wwe wrestler kavita dalal
स्वागत से भावुक हुई कविता दलाल ने बताया कि पहलवानी करने पर गांव वाले तंज कसते थे कि लड़की शादी के बाद ससुराल चली जाएगी। यह कमाकर थोड़े खिलाएगी, लेकिन परिजनों ने किसी की नहीं सुनी। भाई संजय ने भी उसका साथ दिया। सोमवार को जब वह फ्लोरिडा से अपने गांव मालवी लौटी तो जोरदार स्वागत को देखकर पूरा परिवार गदगद हो गया।
कविता के साथ आई उसकी सास उमा ने बताया कि उनका बेटा गौरव तोमर वालीबॉल और बेटी रूबी वेट लिफ्टिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। जब उसे अपने बेटे व बेटी को खेलने के लिए घर से बाहर भेजने में कोई एतराज नहीं था तो अपनी बहू को क्यों रोकती। इसलिए उसने अपनी बहू से कहा कि घर का काम मैं संभाल लूंगी, वह बाहर जाकर अपनी पहचान बनाए।