फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: भारत केसरी दंगल में फोगाट बहनों का जलवा, कईयों को धूल चटाई

Thu, 23 Mar 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में भारत केसरी दंगल के दूसरे दिन आयोजित सेमिफाईनल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
भारत केसरी दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने मैट पर जहां जमकर अपने विरोधी खिलाड़ी पर दांवपेंच आजमाए, वहीं फोगाट बहनें और मौसम खत्री जैसे पहलवान आसानी से अपना मैच जीत गए।
विज्ञापन

2 of 7
अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में भारत केसरी दंगल के दूसरे दिन आयोजित सेमिफाईनल में भिड़ते पहलवान।
दूसरे दिन के मैच में पहलवानों के दांवपेंच देखकर दर्शकों ने भी जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान एडीजीपी व पुलिस आयुक्त पंचकूला व आईजी अंबाला डॉ. आरसी मिश्रा ने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसी प्रतिभा है, जिसमें खिलाड़ी को अनुशासन में रहकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है।

दूसरे दिन के प्रात: कालीन सत्र के दौरान
हरियाणा ने एमपी को रौंदा
महिलाओं के नौवें राउंड के दौरान 48 किलोग्राम भाग वर्ग में हरियाणा की रितु फोगाट ने एमपी की शिवानी पनवर को हराया। 53 किलोग्राम में हरियाणा की पिंकी ने एमपी की रानी राणा को पटखनी दी, 58 किलोग्राम में हरियाणा की पूजा ढांडा ने एमपी की पुष्पा वी. को हराया, 63 किलोग्राम में हरियाणा की संगीता ने एमपी की माया यादव को हराया, 69 किलोग्राम में हरियाणा की पिंकी ने एमपी की अनेरी सोनकर को पराजित किया।
विज्ञापन

3 of 7
अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में भारत केसरी दंगल के दूसरे दिन आयोजित सेमिफाईनल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने दिल्ली को दी पटखनी
दसवें राउंड में 48 किलोग्राम में रेलवे की पूजा ने दिल्ली की नेहा को हराया, 53 किलोग्राम में रेलवे की विनेश ने दिल्ली की पूजा गहलोत को शिकस्त दी, 58 किलोग्राम में रेलवे की सरीता ने दिल्ली की भारती को हराया, 63 किलोग्राम में रेलवे की रीतू मलिक ने दिल्ली की सैलजा से कड़ा मुकाबला करते हुए उसे पटखनी दी, 69 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे की किरण ने दिल्ली की दिव्या काकरान को हराया।

यूपी ने महाराष्ट्र को धोया
ग्यारहवें राउंड में 48 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की नंदिनी सोलंकी ने यूपी की प्रियंका सिंह को हराया, 53 किलोग्राम में यूपी की शीतल तोमर ने महाराष्ट्र की स्वाति सिंधु को हराया, 58 किलोगच्राम में यूपी की सीमा को वाकओवर व 63 किलोग्राम में यूपी की अनुराधा को वाकओवर मिला, 69 किलोग्राम में यूपी की रजनी ने महाराष्ट्र की तेजस्विनी डी. को पराजित किया।

4 of 7
Bharat Kesari Dangal
पंजाब ने राजस्थान को दी मात
12वें राउंड के दौरान 48 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की प्रीति ने राजस्थान की संजना को हराया, 53 किलोग्राम में पंजाब की मनप्रीत ने राजस्थान की सावित्री को पराजित किया। इसी प्रकार 58 किलो में पंजाब की स्वर्णजीत कौर ने राजस्थान की सुमन लता को हराया, 63 किलोग्राम में पंजाब की जसप्रीत ने राजस्थान की उर्वशी राजपूत को पटखनी दी, 69 किलो भार वर्ग में पंजाब की मनदीप कौर ने राजस्थान की मोनिका को हराया।
 
विज्ञापन

5 of 7
अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में भारत केसरी दंगल के दूसरे दिन आयोजित सेमिफाईनल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन के पुरुष वर्ग के परिणाम
हरियाणा ने मध्य प्रदेश को हराया
पुरूषों की नौवें राउंड की प्रतियोगिता के तहत हरियाणा व मध्यप्रदेश के बीच हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में अमित दहिया को वाक ओवर मिला, 65 किलोग्राम में हरियाणा के रजनीश से एमपी के गोवर्धन जाट को हराया, 74 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के जितेन्द्र ने एमपी के ध्रुव वर्मा को, 86 किलो में दीपक ने एमपी के सागर भोरुदे को व 97 किलोग्राम में हरियाणा के मौसम खत्री ने एमपी के मुदस्सर खान को पटखनी दी।
विज्ञापन

6 of 7
अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में भारत केसरी दंगल के दूसरे दिन आयोजित सेमिफाईनल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने दी दिल्ली को मात
10वें राउंड की प्रतियोगिता के तहत रेलवे व दिल्ली के बीच हुए मुकाबलों में 57 किलोग्राम में रेलवे के नितिन ने दिल्ली के रवि कुमार को हराया, 65 किलोग्राम में रेलवे के बजरंग ने कड़ा मुकाबला करते हुए दिल्ली के हरफूल सिंह को शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने दोनो पहलवानो द्वारा किए गए मुकाबले की तालियां बजाकर सराहना की। इसी प्रकार 74 किलोग्राम में रेलवे के प्रवीण राणा ने दिल्ली के अरुण कुमार को, 86 किलोग्राम में रेलवे के पवन ने दिल्ली के दीपक को व 97 किलोग्राम में रेलवे के कृष्ण ने दिल्ली के विवेक सुहाग को पराजित किया।

यूपी ने महाराष्ट्र को चित्त किया
11वें रांउड के महाराष्ट्र व यूपी के पुरूष मुकाबलो में 57 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी के संदीप तोमर, 65 किलोग्राम में यूपी के मनोज कुमार, 74 किलोग्राम में यूपी के पंकज राणा, 86 किलोग्राम में यूपी के राजेश भाटी व 97 किलाग्राम में यूपी के सुमित कुमार को वाकओवर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में भारत केसरी दंगल के दूसरे दिन आयोजित सेमिफाईनल में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान ने पंजाब को दी मात
12वें राउंड के तहत राजस्थान व पंजाब के बीच हुए मुकाबलों में 57 किलोग्राम में राजस्थान के अनिल राठी ने पंजाब के कमल को हराया, 65 किलोग्राम में राजस्थान के सुरजीत सिंह ने पंजाब के जोबनवंत को, 74 किलोग्राम में राजस्थान के बबलू गुर्जर ने पंजाब के नरिन्द्रजीत को, 86 किलोग्राम में राजस्थान के राहुल राठी ने पंजाब के वरिन्द्र सिंह को व 97 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के दुष्यंत ने पंजाब के मनवीर को पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें