ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की ट्वेंटी-20 टीम में शामिल गेंदबाज हरभजन सिंह को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ युवराज भी हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भज्जी को अहम जिम्मेदारी, युवी साथ में
2 of 6
हरभजन सिंह को सईद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में युवराज सिंह उप-कप्तान हैं। ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टी-20 टीम के सदस्य हैं, जिन्हें घरेलू टूर्नामेंट के जरिए तैयारी और बेहतरीन करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भज्जी को अहम जिम्मेदारी, युवी साथ में
3 of 6
पंजाब की टीम दो जनवरी को राजस्थान के खिलाफ कोच्चि में खेलेगी। टीम में चुने गए अन्य सदस्यों में मनदीप सिंह, मनन वोहरा, गितांश खेड़ा, परगट सिंह, मयंक, सर्बजीत सिंह,हरमीत बंसल, एस कौल, बलतेज सिंह, जीवनजोत सिंह, गुरिंदर सिंह, हिमांशु चावला और अनमोल मल्होत्रा शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भज्जी को अहम जिम्मेदारी, युवी साथ में
4 of 6
पिछले 15 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजों को परेशान करने के बाद हरभजनसिंह को अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। उनका मानना है कि वे आगामी टूर्नामेंटों के लिए भी अपने आजमाए हुए मजबूत पक्षों पर ही भरोसा करेंगे। ऑफ ब्रेक और दूसरा मेरे मजबूत पक्ष हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भज्जी को अहम जिम्मेदारी, युवी साथ में
5 of 6
ऑस्ट्रेलिया दौरा मार्च में भारत में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप से पहले होगा। आगामी विश्व कप के लिए तैयारी के बारे में पूछे जाने पर हरभजन सिंह ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मुझे प्रयोग करने या कैरम बॉल या इस तरह की किसी गेंद पर काम करने की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भज्जी को अहम जिम्मेदारी, युवी साथ में
6 of 6
बकौल, हरभजन, मेरे नाम पर दो विश्व खिताब (2007 टी-20 व 2011 वन-डे) हैं। यदि मैं अपनी विश्व खिताब की हैट्रिक पूरी करने में भारत की मदद कर सकता हूं तो यह वास्तव में खास होगा। भज्जी ने आशीष नेहरा के करीब साढ़े चार वर्षों बाद टीम में वापसी करने पर खुशी जताई।