यमुनानगर जिले में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपने ही 4 बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। महिला नशे की हालत में थी। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
घरेलू कलह में मां ने अपने ही 4 बच्चों को दिया जहर
2 of 6
घटना, जगाधरी के दुर्गा गार्डन की है। कॉलोनी निवासी राजेश जगाधरी में टैंट हाउस में काम करता है। राजेश अपने काम पर गया था। पीछे घर पर उसकी पत्नी सीमा, बेटी कंचन (10), चाहत (8), बेटे वंश (5) और अंशुल (3) थे। देर शाम सीमा दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आई। उसकी कंचन व चाहत के साथ किसी बात पर बहस हुई थी। सीमा ने बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
घरेलू कलह में मां ने अपने ही 4 बच्चों को दिया जहर
3 of 6
मकान के ऊपरी हिस्से में किराए पर रहने वाले दो किराएदारों को बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो नीचे आकर सीमा के हाथ से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर फेंकी। तब तक बच्चों को उल्टियां आने लगी। उस समय सीमा भी नशे की हालत में थी। पड़ोसियों की मदद से बच्चों व सीमा को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सीमा व उसके बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
घरेलू कलह में मां ने अपने ही 4 बच्चों को दिया जहर
4 of 6
वहां वंश को मृत घोषित कर दिया। सीमा व दोनों बच्चों को भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर उसके पत्नी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने ही बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला काफी नशे में थी। हालांकि यह नहीं पता चला कि उसने भी कोल्ड ड्रिंक पी या नहीं।
विज्ञापन
घरेलू कलह में मां ने अपने ही 4 बच्चों को दिया जहर
5 of 6
बच्चों के साथ वापस लौटे आरोपी महिला के पति ने एक नया रहस्योद्घाटन किया कि उसकी पत्नी ने तो उसे भी जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने को दी थी, लेकिन उसने उसे पीने से मना कर दिया था। यही कारण है कि आज वह अपने बच्चों की देखरेख करने के लिए जिंदा है। जिन बच्चों की देखरेख के लिए पिछले कई सालों से अपनी पत्नी के जुल्म सह रहा पति इतना सब कुछ होने के बाद अब अपनी पत्नी के लिए मौत की सजा मांग रहा है।
गौरतलब है कि दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी राजेश ने करीब 13 साल पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने सीमा से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद सीमा ने चार बच्चों को जन्म दिया। राजेश काम के सिलसिले में अधिकतर घर से बाहर ही रहता है। वहीं उसकी बेटी कंचन और चाहत छोटी लाइन स्थित निजी स्कूल में पढ़ती हैं। वंश भी उसी स्कूल में पढ़ता था।