फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हनीप्रीत को बिहार-नेपाल में ढूंढ़ती रही, वो बठिंडा के इस घर में छुपी थी

Thu, 05 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
पुलिस ने 38 दिन हनीप्रीत को कहां-कहां नही ढूंढ़ा। बिहार, राजस्थान से लेकर नेपाल तक पुलिस ने खंगाल दिया लेकिन अब पता चला है कि वो तो इस घर में छुपी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 8
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
हनीप्रीत के साथ बठिंडा की महिला की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है। बठिंडा पुलिस ने बुधवार को हनीप्रीत की साथी महिला सुखदीप कौर के ससुराल बल्लूआणा में दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया।
विज्ञापन

3 of 8
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
सूत्रों की माने तो रोहतक की सुनारिया जेल में राम रहीम को छोड़ने के बाद हनीप्रीत डेरा सिरसा पहुंची और वहां चेयरपर्सन विपासना और आदित्य इंसा के साथ चर्चा की। 26 अगस्त की रात हनीप्रीत डेरे में रह रही बठिंडा निवासी सुखदीप कौर के साथ एक गाड़ी से गंगानगर पहुंची। 27 को वह किसी अज्ञात जगह पर रुकी और उसके बाद अपनी साथी महिला के साथ कसौली चली गई। 

4 of 8
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
वहां पर उसने दिल्ली और पंजाब से आए एक कांग्रेस नेता के साथ किसी होटल में मीटिंग की। यह भी पता चला है कि हनीप्रीत को मीडिया की खबरों की जानकारी मिली तो उसने अपने चेहरे को छिपाने के लिए बुर्के का सहारा लिया। वह कसौली से दिल्ली गई और वहां से चंडीगढ़ आ गई। चंडीगढ़ में उसके कांग्रेस नेता के फ्लैट पर रुकने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

5 of 8
बठिंडा के इस घर में छुपी थी हनीप्रीत
सूत्रों ने बताया कि हनीप्रीत जब भी अपनी गाड़ी में निकलती थी तो वह पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी के आगे पीछे डेरा समर्थकों की दो से तीन गाड़ियां लगवा लेती थी। जो उसको एंट्री करवा वापस आ जाती थीं। हालांकि एसआईटी इस जांच में जुटी हुई है कि आखिर वे कौन लोग थे, जो उसकी मदद कर रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 8
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस ने गांव बल्लूआणा में सुखदीप कौर के घर की जांच की है। वहां पर कुछ खास हाथ नहीं लगा है। वहां पर हनीप्रीत के रुकने की कोई सूचना भी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-नरिंदर शर्मा, थाना सदर पुलिस प्रभारी, बठिंडा 
विज्ञापन

7 of 8
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
हनी की गाड़ी चला रहा था सुखदीप का पति इकबाल 
जिस गाड़ी में हनी और सुखदीप कौर राजस्थान से दिल्ली, दिल्ली से हिमाचल और हिमाचल से चंडीगढ़ गई उसे सुखदीप का पति इकबाल सिंह चलाता था। इकबाल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों समेत बीते दस सालों से डेरा सिरसा में ही रह रहा था। इस वजह से उसकी पत्नी की हनीप्रीत से ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई थीं। 
विज्ञापन

8 of 8
हनीप्रीत से सवाल करती पुलिस
हालांकि पुलिस जांच में अब तक इकबाल सिंह का कोई जिक्र नहीं हुआ है। इकबाल सिंह का पूरा परिवार बीते 30 सालों से डेरा सिरसा के साथ जुड़ा हुआ है। वह गांव बल्लूआणा में खेतीबाड़ी करता था। डेरे में शिफ्ट होने से पहले जब इकबाल सिंह को खेती से आमदनी न हुई तो उसने दवाओं की दुकान खोली थी, लेकिन उसमें भी घाटा पड़ गया। तो वह अपनी पत्नी और बच्चों समेत डेरा सिरसा में ही शिफ्ट हो गया। उसके बाद वह कभी कभार ही गांव आता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें