फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और मीडिया पर हनीप्रीत का पलटवार, पूछ डाले 5 सवाल, जानें क्या बोली?

Thu, 05 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 8
हनीप्रीत इन्सां
गिरफ्त में आते ही पुलिस ने हनीप्रीत से सवाल पूछने शुरू कर दिए, वहीं हनीप्रीत ने भी सरकार और मीडिया पर पलटवार करते हुए कई सवाल उठा दिए। जानिए क्या बोली...
विज्ञापन

2 of 8
हनीप्रीत से सवाल करती पुलिस
पुलिस ने हनीप्रीत को नहीं बख्शा तो हनीप्रीत ने भी अपने साक्षात्कार में सरकार को लपेट लिया। हनीप्रीत ने उन पर देशद्रोह और हिंसा भड़काने में शामिल होने का केस दर्ज करने पर सवाल उठाए हैं। हनीप्रीत ने कहा कि सिरसा से पंचकूला की विशेष अदालत तक वह पुलिस की मर्जी से ही पापा के साथ आईं। कोर्ट की अनुमति से ही उन्हें काली सरकारी गाड़ी में पंचकूला से चॉपर तक ले जाया गया और फिर वहां से रोहतक की सुनारिया जेल।
विज्ञापन

3 of 8
हनीप्रीत - फोटो : self
हनीप्रीत ने कहा कि पापा की सुरक्षा के चलते ही उनके लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। तो बताइए कि इतनी सुरक्षा के बीच बिना अनुमति के वह कैसे जा सकती थीं, परमिशन थी तभी तो गई। हनीप्रीत ने कहा कि जब मैं यहां से रोहतक उनके साथ पहुंच गई तो मुझे कहा गया कि आप गलत आ गईं। मैंने उस पर कहा कि मैं अपनी मर्जी से नहीं आई, मुझे कोर्ट की मंजूरी के बाद भेजा गया है।

4 of 8
हनीप्रीत
हनीप्रीत ने कहा कि उस दिन के सारे वीडियो क्लिप, सीसीटीवी फुटेज आपके पास हैं, उन्हें देखें, कहां गलत किया। कहीं सुना है या देखा है कि कोई गलत बात कही। हम तो कोर्ट खुशी-खुशी आए थे। वहां फैसला उलट आ गया, इसके बाद दिमाग ही काम नहीं किया। हनीप्रीत ने कहा कि राम रहीम के अच्छे कामों को तो दिखाया ही नहीं जा रहा। दो लड़कियों के पत्र पर इतनी बड़ी सजा सुना दी गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
हनीप्रीत
हनीप्रीत ने कहा कि वह लड़कियां आज तक सामने नहीं आईं। बाबा ने इतनी लड़कियों के घर बसाए हैं, उनकी बात कोई नहीं सुनता कि मेरे पापा ऐसा कर ही नहीं सकते। मेरा और डेरामुखी का रिश्ता बाप-बेटी का रिश्ता था, जिसे तार-तार कर दिया गया। उनके बारे में भ्रांतियां फैलाई गईं। यह कहां तक सही है। हनीप्रीत ने कहा कि मैंने पिता के साथ डेरे से पंचकूला और यहां से रोहतक जाकर अपने बेटी होने का कर्ज अदा किया है।
विज्ञापन

6 of 8
हनीप्रीत - फोटो : ani
हनीप्रीत ने कहा कि मेरा यही अनुरोध जनता से है कि उनके बारे में फैलाई जा रही गलत बातों पर विश्वास न करें। चूंकि, जो दिखाया जा रहा, वैसा हमने कुछ नहीं किया। पापा को सजा सुनाने के बाद मैं डिप्रेशन में थी। संभलने का समय ही नहीं लगा। जैसा मुझे गाइड किया गया, वैसा करती रही। पुलिस के सामने पेश न होने के पीछे मेरी कंडीशन को समझिए। डेरे के खास कौन हैं, आज की तारीख में कोई नहीं।
विज्ञापन

7 of 8
Honeypreet Insan Arrest
गिरफ्तारी से पहले न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में भी हनीप्रीत ने सवाल उठाए। उसने रोते-रोते कहा कि मैं और मेरे पापा बेगुनाह हैं। सच सामने आएगा। हम बेगुनाही जरूर साबित होंगे। बड़ी से बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। पंचकूला में हिंसा शरारती तत्वों ने भड़काई। जिसने आज तक कीड़ा भी नहीं मारा, उस पर देशद्रोह का मुकदमा समझ नहीं आता। मैं पापा के साथ कोर्ट में थी, देशद्रोही कैसे हो सकती हूं। वीडियो में मैंने कोई इशारा भी नहीं किया।

 
विज्ञापन

8 of 8
honeypreet
हनीप्रीत ने कहा कि क्या बाप अपनी बेटी के सिर पर हाथ नहीं रख सकता। बाप-बेटी के रिश्ते को गलत तरीके से उछाला गया। क्या बेटी अपने बाप से लाड-प्यार नहीं कर सकती। ऐसा क्या सबूत मिला, जिससे मेरे चरित्र पर इल्जाम लगाकर इज्जत खराब की गई। विश्वास गुप्ता के टॉपिक पर तो वह बात ही नहीं करना चाहतीं। बाप-बेटी का रिश्ता पवित्र होता है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था, इसलिए हम कोर्ट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें