फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, कागज के ऐसे खिलाड़ी से, जुनून में बना डाले 21 वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 23 Jun 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कागजों का कलाकार गुरप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
वो कागज की कला की दुनिया या यूं कहें पेपर आर्ट के ऐसे बेहतरीन 'खिलाड़ी' हैं जिन्होंने अपने शौक और जूनून के लिए बना डाले 21 वर्ल्ड रिकॉर्ड। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
कागजों का कलाकार गुरप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
यह हैं अमृतसर के झब्बाल रोड निवासी गुरप्रीत सिंह। उनके नाम 21 विश्व रिकार्ड हैं। इनमें भी 14 व‌र्ल्ड रिकार्ड यूनीक व‌र्ल्ड में दर्ज है। गुरप्रीत कागज की कला से बीते 15 साल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में यूनिक वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से उनके 7 अन्य नए रिकार्ड दर्ज किए गए हैं। वे अब तक विश्व के 7 बहुचर्चित अजूबों को पेपर आर्ट के जरिये लोगों के सामने ला चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कागजों का कलाकार गुरप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
गुरप्रीत ने कागज से अब तक विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, अमेरिकी राष्ट्रपति का आशियाना व्हाइट हाऊस, एफिल टावर, चीन की दीवार, लंदन ब्रिज, दुनिया की सबसे बड़ी 5 फुट की और सबसे छोटी एक इंच की पगड़ी, हरिमंदिर साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब, मुस्लिम तीर्थ मक्का मदीना के अलावा 200 से अधिक विश्व प्रसिद्ध अजूबों के और अन्य चर्चित जगहों के मॉडल तैयार किए हैं।

4 of 5
कागजों का कलाकार गुरप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
पेपर आर्टिस्ट गुरप्रीत सिंह ने दुनिया के सबसे बड़े ढोल, सबसे बड़ा 8 फुट की राखी, समेत सिख और अन्य धर्मों से जुड़े तीर्थ स्थलों को कागजों के ‌जरिए उकेर कर दुनिया के सामने ला चुके हैं। गुरप्रीत के नाम पेपर आर्ट में 7 नेशनल रिकार्ड  दर्ज है। उन्होंने बताया कि सबसे छोटी एक इंच की पगड़ी के लिए वर्ष 2012 में दिल्ली में टॉप 120 टैलेंट ऑफ इंडिया का अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कागजों का कलाकार गुरप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
अब इसी शौक और जुनून के चलते गुरमीत ने दैत्याकार जूता बनाया है। कागज और रबर के मिश्रण से बनाया गया यह जूता 10 फुट ऊंचा और 7 फुट है। इस स्पेशल जूते का वजन 18 किलो है। कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले गुरप्रीत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का अपना ये सफर जूते के ज‌रिए जारी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें