सीसीटीवी से लड़कियों के वीडियो निकालकर उन्हें वायरल कर देता था तो लोगों ने उसे निर्वस्त्र करके पीटा और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया।
विज्ञापन
2 of 5
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
घटना पंजाब के अमृतसर की है। एक बार के मैनेजर और स्टाफ ब्वॉय को कुछ लड़कों ने जमकर पीटा और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। युवकों का आरोप है कि वे लोग बार में आने वाली लड़कियों के वीडियो सीसीटीवी से निकालकर वायरल कर देते थे।
विज्ञापन
3 of 5
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
इस कारण लड़कों ने उनकी पिटाई की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रणजीत एवेन्यू बार में शराब और डांस पार्टियां आयोजित होती है। यहां लड़के और लड़कियां दोनों ही जाते हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हुए थे, लेकिन बार मैनेजर उनका मिसयूज करता था।
4 of 5
अमृतसर में बार मैनेजर की पिटाई
लड़कियों ने इसकी शिकायत परिजनों और दोस्तों से की। उसके बाद कुछ युवक बार में घुस आए और जमकर मारपीट की। पिटाई से संतुष्ट हो जाने के बाद युवकों ने बार मैनेजर को उसकी गलती बताई। मामला बताने के बाद युवकों ने मैनेजर से लिखित में माफीनामा लिया।
कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। मारपीट के अगले दिन बदनामी से बचने के लिए बार ओपन नहीं किया गया। घटना के बाद स्टाफ भी वहां से भाग गया था। बार मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को भी नहीं दी।