बेटी की शादी के लिए नोटबंदी के चलते पिछले 5 दिन से बैंक की लाइन में लगी महिला की मौत हो गई। सच सामने आया तो लोग भड़क उठे।
विज्ञापन
2 of 6
लुधियाना में गार्ड ने महिला को धक्का दिया, हार्ट अटैक से मौत
घटना, लुधियाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई। आशा रानी पांच दिन से रोज बैंक से रुपये निकलवाने के लिए घर से निकलती थी, लेकिन बारी आने से पहले ही कैश खत्म होने की बात कह वापस भेज दिया जाता। गुरुवार सुबह भी वह पांच बजे बैंक के बाहर खड़ी हो गई। पड़ोस में रहने वाली निशा भी थी, जिसने उन्हें बताया कि बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने आशा को धक्का मारा जिससे वह गिर गई और भीड़ ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
3 of 6
गार्ड ने लाइन में खड़ी महिला को धक्का दिया और उसकी मौत
गुस्साए परिजनों ने बैंक के बाहर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद बैंक वालों ने बैंक बंद कर दिया। बैंक के बाहर मौजूद लोगों ने भी पीड़ित परिवार का साथ दिया और रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़, थाना डिवीजन दो, तीन और छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कर जाम खुलवाया। उसके बाद लोगों ने बैंक के बाहर बुजुर्ग महिला आशा रानी का शव रखकर बैंक वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
4 of 6
गार्ड ने लाइन में खड़ी महिला को धक्का दिया और उसकी मौत
आशा रानी (55) के बेटे परमिंदर सिंह ने कहा कि वह एक निजी फैक्टरी में सुपरवाइजर है। उसके पिता सुखदेव सिंह की करीब डेढ़ साल पहले करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। उसकी बहन भोला की शादी के लिए उसकी मां ने बैंक में पैसे जोड़ रखे थे। उसकी फरवरी में शादी है। उसकी मां अभी से ही दहेज का सामान इकट्ठा करने में जुटी थी। उसकी मां पिछले पांच दिन से बैंक में शादी के लिए ढाई लाख रुपये निकलवाने जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
लुधियाना में गार्ड ने महिला को धक्का दिया, हार्ट अटैक से मौत
परमिंदर ने कहा कि रोज बैंक वाले उन्हें कैश न होने का बहाना बनाकर वापस भेज देते थे। बैंक वालों ने उससे वादा किया था कि वीरवार को उसे पैसे दे दिए जाएंगे। वीरवार सुबह छह बजे ही बैंक के बाहर लाइन में खड़ी हो गई। बैंक खुला तो उन्होंने तुरंत कैश न होने का बोर्ड लगा दिया। जब शोर मचाया गया तो बोर्ड हटा दिया गया। इसी दौरान बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने सभी से धक्का मुक्की शुरू कर दी। जब उसकी मां आगे आई तो बैंक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें धक्के मार कर पीछे कर दिया।
लुधियाना में गार्ड ने महिला को धक्का दिया, हार्ट अटैक से मौत
इसी दौरान उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश गई। बाहर खड़े लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा। वह शव लेकर बैंक के बाहर पहुंचे। जब उन्होंने बैंक के बाहर हंगामा किया तो बैंक वालों ने बैंक अंदर से बंद कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोग भी पीड़ित परिवार के साथ आ गए और उन्होंने समराला रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।