बैंक सिर्फ अकाउंट ही नहीं खोलते, बल्कि यहां कई स्कीमें हैं, जो सिर्फ महिलाओं के लिए हैं और उन्हें पैसा कमाने का मौका दे सकती हैं, जानिए यहां।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
people in bank
मुद्रा योजना स्कीम
गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की इस स्कीम के तहत महिलाएं ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग यूनिट, ट्यूशन सेंटर जैसे बिजनेस कर सकती हैं। लोन के पहले कैंडीडेट का वेरिफिकेशन किया जाता है। वेरिफिकेशन के बाद फीमेल एप्लीकेंट को मुद्रा कार्ड मिलता है। इसके जरिए वे बिजनेस की जरूरत का सामान खरीद सकती हैं। इस स्कीम को शिशु, किशोर और तरुण ऐसी तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
people in bank
अन्नपूर्णा स्कीम
यह स्कीम उन महिलाओं के लिए है जो स्मॉल स्केल पर फूड कैटरिंग बिजनेस करना चाहती हैं। इनमें टिफिन सर्विस, पैक्ड स्नैक्स जैसे काम किए जाते हैं। इसमें अधिकतम 50 हजार रुपए तक का लोन मिलता है, जिसे 36 महीनों में रिटर्न करना होता है। इस लोन में एक महीने का EMI फ्री पीरियड भी मिलता है। इंटरेस्ट मार्केट रेट के मुताबिक ही वसूल किया जाता है। यह स्कीम स्टेट बैंक ऑफ मैसूर प्रोवाइड कर रहा है।
4 of 8
people in bank
उद्योगिनी स्कीम
यह लोन स्मॉल स्केल बिजनेस, रिटेल बिजनेस और एग्रीकल्चर एक्टिविटीज के लिए दिया जाता है। इस लोन को वही महिलाएं ले सकती हैं जिनकी उम्र 18 से 45 साल के बीच है। इसमें अधिकतम सीमा 1 लाख रुपए की है। यह स्कीम पंजाब और सिंध बैंक प्रोवाइड कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
people in bank
स्त्री शक्ति पैकेज
ऐसी कंपनियां जिनमें 50 परसेंट से ज्यादा शेयर महिला के नाम पर हैं, वे इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसमें लोन अमाउंट 2 लाख रुपए से ज्यादा का होता है तो इंटरेस्ट रेट 0.5 परसेंट लगता है। 5 लाख रुपए तक के लोन पर कोई सिक्युरिटी भी जमा नहीं करना होती। यह एसबीआई की स्कीम है।
विज्ञापन
6 of 8
people in bank
देना शक्ति स्कीम
देना बैंक की इस स्कीम में एग्रीकल्चर, स्मॉल एंटरप्राइज, रिटेल ट्रेड, माइक्रो क्रेडिट, एजुकेशनल और हाउसिंग को फोकस किया गया है। मैक्सिमम लिमिट और इंटरेस्ट रेट अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से डिवाइड किया गया है। जैसे एजुकेशन और रिटेल में 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। इंटरेस्ट रेट 0.25 परसेंट है।
विज्ञापन
7 of 8
people in bank
महिला उद्यम निधि स्कीम
यह स्कीम उन महिला के लिए है, जो स्मॉल-स्केल पर अपनी इंडस्ट्री रन करती हैं। छोटे लेवल पर काम कर रही हैं महिलाएं अपने बिजनेस को अपग्रेड या मॉर्डनाइज करने के लिए भी इस स्कीम का फायदा उठा सकती हैं। पंजाब नेशनल बैंक यह स्कीम प्रोवाइड कर रहा है।
सेंट कल्याणी स्कीम
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इंडस्ट्री में माइक्रो और स्मॉल-स्केल बिजनेस करने वाली महिलाओं को टारगेट किया गया है। इसमें हैंडीक्राफ्ट मेकर्स, टेलर्स, डॉक्टर्स, ब्यूटी पार्लर्स, गारमेंट मेकिंग, ट्रांसपोर्ट बिजनेस आदि शामिल हैं। यह स्कीम रिटेल ट्रेड, एजुकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए एप्लीकेबल नहीं है।