इस साल शादी करने की सोच रहे हैं तो कर डालिए, क्योंकि हर महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। कुल 105 दिन बैंड बाजा और शहनाई बजा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
marriage day
दरअसल, मकर संक्रांति के शुरू होते ही खरमास खत्म हो गया है। देवालय पूजक परिषद् के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे के अनुसार शुक्र का उदय पहली फरवरी को हो रहा हैं। शुक्र उदय के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
3 of 7
marriage day
इस वर्ष विवाह के शुभ मुहूर्त चार फरवरी से शुरू हो रहे है। डॉ. दुबे के अनुसार 15 दिसंबर 2017 को शुक्र अस्त हुए थे। शुक्र के अस्त होने के साथ ही मांगलिक कार्य बंद हो गए थे। एक फरवरी 2018 को शुक्र फिर उदय हो रहा हैं।
4 of 7
marriage day
2018 के विवाह के शुभ मुहूर्त
- जनवरी माह में कोई विवाह नहीं है।
- फरवरी में विवाह के सात दिन शुभ मुहूर्त हैं। इसमें 4, 5, 6, 18, 19, 20 और 21
- मार्च में सात दिन जिसमें 2, 3, 5, 6, 7, 8 और 12
विज्ञापन
5 of 7
marriage day
- अप्रैल में छह दिनों का विवाह का मुहूर्त 15, 18, 19, 28, 29 और 30
- मई में 15 दिन तक शहनाई बजेंगी इसमें 3, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 12, 16, 21, 22, 23, 26,27 और 31
- जून में 15 दिन का शुभ मुहूर्त है इसमें 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 17, 18, 19, 20, 27, 28 और 30
विज्ञापन
6 of 7
marriage day
- जुलाई में 15 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त है इनमें 1, 2, 3, 5, 6, 10, 17, 19, 20, 25, 27, 28, 29, 30 और 31
- अगस्त में 13 दिन विवाह के मुहूर्त हैं इसमें 1, 2, 5, 11, 12, 17, 23, 24, 25, 26, 28, 30 और 31
- सितंबर माह में नौ दिनों का मुहूर्त है इनमें 2, 3, 21, 22, 25, 27, 28, 29 और 30
- अक्तूबर में सिर्फ दो दिनों का मुहूर्त है इसमें पांच और छह अक्टूबर है।
- नवंबर में 10 मुहूर्त हैं इसमें 11, 12, 13, 14, 23, 24, 25, 28, 29 और 30
- दिसंबर में छह दिनों का विवाह के मुहूर्त हैं इनमें 1, 3, 4, 10, 11 और 12 हैं।