प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं। पाकिस्तानी युवती पर दिल आया तो बांग्लादेशी आशिक उसे पाने के लिए एक गुनाह कर बैठा। जानिए मामला।
विज्ञापन
2 of 8
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए बांग्लादेशी युवक ने क्रॉस किया बॉर्डर
यह बांग्लादेशी युवक उससे मिलने के लिए म्यांमार में रहने वाला बिना पासपोर्ट और वीजा के इंडिया आ गया। अलग-अलग शहरों से होते हुए वह अंबाला पहुंचा। यहां जम्मू कश्मीर जाने के उद्देश्य से वह दिल्ली से पठानकोट जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। अंबाला स्टेशन पर टिकट चैकर ने उसकी संदिग्ध हालत को देखते हुए जब उससे उसकी टिकट मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। उससे पासपोर्ट और वीजा दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
3 of 8
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए बांग्लादेशी युवक ने क्रॉस किया बॉर्डर
यह सब देखते हुए चेकिंग स्टाफ ने उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया था। युवक को जब खंगाला गया तो ये खुलासा हुआ कि म्यांमार का ये युवक बिना पासपोर्ट ही देश में दाखिल होकर अंबाला तक पहुंच गया है। युवक की पहचान मोहम्मद सलाम के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस ये भी बताया म्यांमार में वह मछली पकड़ने का काम करता था। उसके पास जो भी रुपये थे, वे पहले ही खर्च हो गए थे और अब उसके पास रुपये भी नहीं बचे थे।
4 of 8
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए बांग्लादेशी युवक ने क्रॉस किया बॉर्डर
इस समय वह रिमांड पर है और पूछताछ के दौरान उसने एक खुलासा करके गवर्नमेंट रेलवे पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टेंशन थोड़ी बढ़ा दी है। हालांकि उसका खुलासा थोड़ा अजीबोगरीब है, लेकिन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां इसे हलके में लेने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल युवक मोहम्मद सलाम चार दिन दिन और रिमांड पर पुलिस कस्टडी में ही रहेगा।
विज्ञापन
5 of 8
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए बांग्लादेशी युवक ने क्रॉस किया बॉर्डर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान मोहम्मद सलाम ने खुलासा करते हुए माना कि उसने पाकिस्तान बातचीत की थी। उसने पूछताछ में पहले तो कहा कि उसकी बहन पाकिस्तान में रहती हैं और उसने अपनी बहन से बातचीत की थी। बाद में उसने पूछताछ में यह भी उगला कि पाकिस्तान में उसकी एक गर्लफ्रेंड भी रहती है और उसने उससे भी बातचीत की थी। बातचीत में उसने अपनी गर्लफ्रेंड से पाकिस्तान में आकर मिलने का वायदा किया था और अपने इसी वायदे को निभाने वे म्यांमार से वाया इंडिया से कश्मीर होते हुए पाकिस्तान जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
6 of 8
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए बांग्लादेशी युवक ने क्रॉस किया बॉर्डर
युवक ने खुलासा किया कि उसे जम्मू-कश्मीर पहुंचना था और वहां म्यांमार का ही एक साथी पहले से ही मौजूद है, जिसकी मदद से उसने कश्मीर से पाकिस्तान का बार्डर क्रास करना था। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां युवक के हर बयान पर गंभीरता दिखाते हुए, उसे और इंटेरोगेट करने में जुटी हुई है। उधर, एसपी रेलवे कमलदीप के अनुसार अभी युवक रिमांड पर चल रहा है और उससे पूछताछ जारी है। जो बयान वे दे रहा है, उसे पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए बांग्लादेशी युवक ने क्रॉस किया बॉर्डर
एसएचओ अमन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने पाकिस्तान में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान बार्डर क्रास करने की बात कबूली है, लेकिन इससे ज्यादा अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है, क्योंकि अभी रिमांड जारी है। मोहम्मत सलाम ने पूछताछ में बताया कि वह म्यांमार से पहले तो समुद्र के रास्ते कोलकाता पहुंचा। उसने महज 500 रुपये देकर भारत में एंट्री की और अब वह युवक पठानकोट के रास्ते अवैध रूप से पाकिस्तान जाना चाहता था।
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के लिए बांग्लादेशी युवक ने क्रॉस किया बॉर्डर
जीआरपी ने जब युवक के पास से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो उससे आखिरी कॉल 13 अक्टूबर को म्यांमार से जम्मू में की गई थी। उसकी नेटवर्क लोकेशन भी यही खुलासा कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी अमन सिंह का कहना है कि युवक से पूछताछ जारी है और उसने बताया कि किस तरह से 500 रुपये देकर उसने किश्ती के जरिए भारत में एंट्री की। जम्मू निवासी मित्र से उसे पाकिस्तान में एंट्री करवाने की बात भी मानी है।