फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन, जयकारों से गूंजा आसमान

Wed, 12 Oct 2016 10:08 AM IST
मोहित धूपड़/अमर उजाला, बराड़ा(अंबाला)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा में दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सबसे ऊंचे 210 फुट के रावण का वध हुआ तो पूरा ग्राउंड जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। तस्वीरों में देखिए, कैसे हुआ दहन?
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा में दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
यह पुतला हरियाणा में अंबाला जिले के बराड़ा में बनाया गया था। एमएम यूनिवर्सीटी के चेयरमैन तरसेम गर्ग ने रिमोट से बटन दबा कर रावण के सिर  व धड़ को अग्नि को भेंट किया। दहन होने से पहले आतिशबाजी की गई, जिसमें एक के बाद एक अनार, पटाखा व सतरंगी फुलझड़ियां जलाई गईं। ऐसा लग रहा था, माने आसामान सतरंगी हो गया और इन्द्रदेव का इन्द्र धनुष साक्षात नजर आ गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा में दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 210 फुट ऊंचे इस रावण को देखने के लिए सवेरे से ही लोगों का तांता लगा रहा। पुतले को देखने के लिए बिहार, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ तक से लोग पहुंचे। बहुत से लोगों ने पुतले के साथ सेल्फी क्लिक की। दशहरे के इस पावन अवसर पर ग्राउंड में मेला भी लगता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगती है। बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध होता है।

4 of 7
हरियाणा में दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
अपनी ऊंचाई के कारण रावण का यह पुतला पांच बार लिम्का बुक में नाम रिकॉर्ड करा चुका है। श्रीरामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष तेजेन्द्र चौहान अपने ही खर्चे पर रावण का पुतला बनाते आए हैं, जिसमें लगभग 25 लाख रुपए का खर्च आता है। इसे बनाने के लिए 30 से 40 कलाकार तेजेन्द्र चौहान के साथ शिफ्टों में काम करते हैं, जिन्हें चौहान खुद पैसे देते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा में दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन
तेजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस पुतले का निर्माण कार्य अप्रैल में ही शुरू कर दिया गया था, साथ ही इसमें लाखों रुपए की आतिशबाजी भी लगाई गई। उन्होंने बताया कि इस बार पुतले का वजन काम करने के लिए कई प्रयोग किए गए। इस बार पुतले में इको फ्रेंडली आतिशबाजी का प्रयोग किया गया, जो सबसे कम प्रदूषण फैलाती है, जिसे शिवाकाशी से मंगवाया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा में दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
तेजेन्द्र ने बताया कि इस पुतले को बनाने में 35 क्विंटल लोहा, 20 क्विंटल बांस का प्रयोग किया गया। फाइबर ग्लास से इसका चेहरा बनाया गया। छह दिन पहले 210 फुट के इस विशालकाय रावण के पुतले को विशाल क्रेनों और जेसीबी के माध्यम से खड़ा किया गया था, जो लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा में दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, तेजेन्द्र चौहान इस शायद आखिरी बार रावण का दहन करेंगे, क्योंकि उनके पास लगातार ग्राउंड की समस्या आ रही है। वह लोगों के खाली पड़े प्लॉट में ही इस विश्व के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन करते हैं। उन्होंने सरकार से भी कई बार ग्राउंड की भी मांग की है, लेकिन उन्हें अभी तक ग्राउंड नहीं मिला। अगर अगले साल उन्हें रावण दहन के लिए जगह न मिली तो वे अगले साल से रावण का पुतला बनाना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें