फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा हरदेव के दामाद ने दम तोड़ा, FB पर दोस्त की पोस्ट रुला देगी

Mon, 16 May 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
FB पर दोस्त की पोस्ट - फोटो : amarujala
संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के छोटे दामाद अवनीत सेतिया ने भी दम तोड़ दिया। उनके दोस्त ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर सबको और भावुक कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
avneet setya
गौरतलब है कि अवनीत सेतिया भी उसी कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें बाबा हरदेव का निधन हुआ। बाद में सेतिया ने दम तोड़ दिया। दोस्त ने फेसबुक पर लिखा, Rev.Avneet Setya Ji,Great Saint,Great Son,Great Son in Law,आप जैसा बेटा, सेवादार,दामाद,हर माँ को मिले,आप जी की सेवा सतगुरु को इतनी भा और पसंद आ गई कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज अपने साथ ही ले गए,आप जी की हर बात याद रहेगी।।।
विज्ञापन

3 of 5
avneet setya
पंचकूला सेक्टर-11 निवासी अवनीत सेतिया उर्फ अवि के घर पर भी परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। फिल्मी दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके अवनीत का का जन्म पंचकूला मे 9 जुलाई 1987 को हुआ। अवनीत बचपन से धार्मिक स्वभाव के थे। उन्होंने फिल्मी दुनिया को अपना कैरियर चुना। उन्होंने कई फिल्मों, सीरियलों और विज्ञापनों में काम किया। सरल स्वभाव के अवनीत ने यूटीवी बिंदास रोड डायरीज सीजन एक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 

4 of 5
avneet setya
अवनीत सेतिया के परिवार में माता कमला सेतिया और पिता सतीश सेतिया व एक बहन व भाई है। उनकी शादीशुदा बड़ी बहन चंडीगढ़ में रहती है और छोटा भाई बचपन से ही मानसिक तौर से दिव्यांग है। दो जून 2015 को अवनीत की शादी निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की छोटी बेटी सुदीक्षा के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
avneet setya
अविनीत सेतिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंचकूला के सेक्टर-11 के चमन लाल डीएवी  स्कूल से की। 11वीं और 12वीं की शिक्षा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-16 से बीकॉम डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से करने के बाद वह बिरला इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट से आईबी और मार्केटिंग में पढ़ाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें