फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम मंदिर शिलान्यास: हरियाणा में भी जश्न का माहौल, सीएम बोले- शुभ घड़ी आई, घरों में दिए जलाएं

Wed, 05 Aug 2020 03:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/करनाल
विज्ञापन
राम मंदिर की खुशी में झूमते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरसों पुरानी मुराद पूरी हुई और अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ, जिसकी धूम कर्ण नगरी में भी दिखाई दी। शुभ मुहूर्त के समय पर ही शहर भर में भगवान राम के जयकारे गूंजने लगे। नेहरू पैलेस मार्केट में हरियाणा व्यापार मंडल की ओर से आतिशबाजी की गई।

विज्ञापन


वही सेवा समिति मार्केट एसोसिएशन ने भी लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इसके अलावा जिले भर के मंदिरों में व सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी भगवान राम का विशेष पूजन किया गया। विशेष शंख ध्वनियों से करण नगरी गुंजायमान रही। हर तरफ दिवाली सी धूम दिखाई दे रही है।

सीएम मनोहर लाल ने दीप प्रज्वालित किया। - फोटो : twitter
अम्बाला कैंट में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पूजन की खुशी मे कॉलोनीवासियों ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए बन रहा था। राम भक्तों का उत्साह और राम नाम की गूंज व जयकारों से वातावरण राममय हो गया। भाजपाइयों ने जनता को दूध वितरण किया गया।

इस दौरान जय श्री राम के जयकारे लगाये गए। मौके पर  जगदीश अरोड़ा, शाम सुंदर महामंत्री महेश नगर मंडल, प्रदीप शर्मा जिला सचिव राष्ट्रीय नमो संघ, तिलक राज भंडारी यादवेंद्र सिंह, भूषण रोशन लाल, कमल, साहिल विज, योगेन्द्र यादव और बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्पूर्ण सहयोग रहा l

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सपने को साकार किया: मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बुधवार का दिन देश के करोड़ों लोगों के साथ-साथ विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए भी एक ऐतिहासिक व भावनात्मक दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक पल को मनाने के लिए लोगों को अपने घरों में दीया जलाकर खुशी मनानी चाहिए और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गई। जिसका करोड़ों लोगों को वर्षों से इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के अपने वादे को पूरा कर करोड़ों लोगों के सपनों को साकार किया है। इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनको भगवान श्रीराम की प्रतिमा भी भेंट की।

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन पर विज ने मनाई खुशी 
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्म मंदिर भूमि पूजन से आज देश में करीब 500 वर्ष की प्रतीक्षा का अंत हुआ है। इससे पूरे देश में हर्ष का माहौल बना है। इससे पहले उन्होंने अंबाला छावनी में भी जश्न मनाते अपने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवा कर जय श्रीराम के नारे लगा कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

राम मंदिर शिलान्यास पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने किया सुंदरकांड पाठ

फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने राम मंदिर के शिलान्यास पर चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल के प्रांगण में सुंदरकांड का पाठ किया। अद्भुत धाम के स्वामी लक्ष्मीनारायण शरण के सानिध्य में आयोजित पाठ में पार्टी के बंधन को तोड़कर भाजपा व इनेलो विधायक भी शामिल हुए।

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि अदालत के फैसले के बाद हर तरह का विवाद खत्म हो चुका है। करोड़ों हिंदू आस्थाओं के प्रतीक भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से होना चाहिए। वह श्री राम के भक्त हैं, इसलिए उन्होंने सुंदरकांड का पाठ किया। एमएलए हॉस्टल के प्रांगण में पाठ के लिए स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता से अनुमति ली गई थी। 

सुंदरकांड पाठ में इनेलो विधायक अभय चौटाला, भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नायर, लक्ष्मण नापा, मोहनलाल बड़ोली, दीपक मंगला, राजेश नागर व महिपाल आर्य और पृथला से नेत्री शशि बाला तेवतिया आदि ने हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें