शादी करने जा रहे हैं तो जल्दी से तारीख निकलवा लीजिए। सिर्फ दो महीने बाकी हैं और सिर्फ 16 दिन शहनाई बजेगी, शुभ मुहूर्त कौन कौन से हैं जानिए।
विज्ञापन
2 of 5
marriage
गुरु अस्त होने से अब मांगलिक कार्य बंद हो गए हैं। 11 अक्तूबर को गुरु अस्त हो गया और अब इसका उदय सात नवंबर को होगा। गुरु अस्त होने के कारण अब मांगलिक कार्य 11 नवंबर से शुरू होंगे। इस कारण अब 16 दिन ही शहनाई गूंजेंगी। नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। यह बात सेक्टर-30 के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर ने बताई है।
विज्ञापन
3 of 5
marriage
बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि 11 अक्तूबर को शाम पांच बजकर 52 मिनट पर गुरु अस्त हो गया है। गुरु का उदय सात नवंबर को सुबह छह बजकर 46 मिनट पर होगा। अब विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर में -11, 12, 13, 14, 23, 24, 25, 28, 29, और 30। दिसंबर में: 1, 3, 4, 10, 11 और 12।
4 of 5
marriage
देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि देवोत्थान एकादशी (31 अक्तूबर) के साथ ही सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। लेकिन इस बार गुरु ग्रह के अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य 11 नवंबर से प्रारंभ होंगे। उन्होंने कहा कि विवाह या मांगलिक कार्य में गुरु का पूजन अवश्य होता है।
धर्म सिंधु एवं निर्णय सिंधु के अनुसार, विवाह कार्यक्रम के समय गुरु का उदय होना अति आवश्यक है। सेक्टर-15 के जयश्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु का दोष हो अथवा गुरु अस्त हो उनके लिए देवोत्थान एकादशी के दिन केले का दान, पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।