डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते को लेकर उसके पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे, लेकिन अब उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
2 of 10
विश्वास गुप्ता
- फोटो : ani
दरअसल, हरियाणा महिला आयोग से विश्वास गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वकील मोमिन मलिक की शिकायत पर आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने इसकी जानकारी दी। वकील मोमिन ने शिकायत में कहा है कि तलाक के सात साल बाद भी विश्वास गुप्ता हनीप्रीत को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। राम रहीम और हनीप्रीत के संबंधों को लेकर आपसी दुश्मनी निकालते हुए कानून का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
हनीप्रीत इन्सां
शिकायत में कहा गया है कि तलाक के बाद हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता का आपस में कोई रिश्ता नहीं है, ऐसे में पूर्व पत्नी पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। बता दें कि विश्वास गुप्ता ने दावा किया था कि हनीप्रीत और डेरामुखी मुंहबोले बाप-बेटी थे, लेकिन उनका रिश्ता ऐसा नहीं था। बाबा हनीप्रीत से महज 13 साल बड़ा है। वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। जब हमारी शादी हुई थी तो पहली रात भी हनीप्रीत राम रहीम सिंह के साथ गुफा में थी।
4 of 10
हनीप्रीत इन्सां
मैंने एक रात बाबा के कमरे में दोनों को न्यूड देखा था
विश्वास गुप्ता ने बताया कि उसने डेरे में दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखा था। 2011 में हम साथ साथ कहीं गए थे। राम रहीम और मेरा कमरा साथ-साथ था। मैंने एक रात बाबा के कमरे में दोनों को न्यूड देखा था। राम रहीम ने इस घटना के बाद धमकी भी दी थी कि किसी को बताया तो तेरी जान नहीं बचेगी। हनीप्रीत गुफा के अंदर बाबा के बेड पर उसके साथ सोती थी और वो गुफा के बाहर रहता था।
विज्ञापन
5 of 10
हनीप्रीत इंसां
उस दिन के बाद हनीप्रीत मेरे पास कभी नहीं आई
विश्वास गुप्ता ने बताया कि एक रात वो मेरे कमरे में नहीं आई। मैं पूरी रात बैचेन रहा और वहीं घूमता रहा। सुबह पांच बजे में सेवादार से पूछा कि हनीप्रीत कहां है तो वह चुप रह गया। थोड़ी देर बाद वह आया और बोला कि आप को बाबा जी बुला रहे हैं। मैं गया तो देखा कि हनीप्रीत उसकी गोद में लेटकर रो रही थी। मुझे देख बाबा बोला कि बेटा तेरा भी मन विचलित कर गया। यह मेरी बेटी है और सारी रात से मुझे बुखार है, इसलिए मेरे पास रुक गई थी। इसके बाद हनीप्रीत मेरे पास कभी नहीं आई।
विज्ञापन
6 of 10
हनीप्रीत इन्सां
माफी मांगी, तभी वापस हुए पांचों झूठे केस
विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि डेरामुखी और हनीप्रीत के इशारे पर उस पर पांच केस दर्ज करवा दिए। उसका परिवार इस कदर प्रताड़ित हो गया कि वर्ष 2014 में उसे व उनके पिता को डेरे में जाकर माफी मांगने को मजबूर होना पड़ा। उसके बाद हनीप्रीत ने भी आसानी से उसे तलाक दे दिया और पांचों केसों का समझौते के बाद तुरंत निपटारा भी हो गया। लेकिन उसके विधायक दादा और पिता ने जो 40 करोड़ की प्रापर्टी बेचकर डेरे के कारोबार में धनराशि लगाई थी, वो देने से डेरामुखी ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
7 of 10
हनीप्रीत इन्सां
बिग बॉस खिलवाता था बाबा, गाड़ी में रखता था हथियार
विश्वास ने बताया कि डेरामुखी उसके व हनीप्रीत के अलावा छह दंपतियों के साथ बिग बॉस खेलता था। खेल की कहानी काफी गंदी थी, जिसका अंदाजा उसे खेल खत्म होने के बाद हुआ। 28 दिन तक चले इस खेल की विजेता भी हनीप्रीत रही, जिसे 50 हजार का कैश इनाम और शानदार शील्ड दी गई। विजेता की घोषणा डेरामुखी ने यह कहकर की कि हनीप्रीत ने बंद कमरे में सबसे ज्यादा सिमरन किया है, इसलिए वही विजेता घोषित की जाती है।
8 of 10
हनीप्रीत इन्सां
जिस कमरे में होता था सिमरन, उसका दरवाजा गुफा से अटैच था
विश्वास के अनुसार, असली खेल शुरू हुआ, जब हनीप्रीत एक ही दिन में इतनी गलती करने लगी कि उसे एक दिन में कई घंटों तक बंद कमरे में अकेले बैठकर सिमरन करने की सजा मिलने लगी। शक होने पर मैंने कमरा खंगाला तो मालूम चला कि कमरे में एक बड़ा परदा लगा था, जिसके पीछे भी एक बंद दरवाजा था और उसका रास्ता डेरामुखी की गुफा में निकलता था। उस कमरे से हनीप्रीत उसी दरवाजे से डेरामुखी की गुफा में जाती थी।
9 of 10
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : File Photo
2011 के बाद से सिर्फ हनीप्रीत का दबदबा
विश्वास गुप्ता ने यह भी खुलासा किया वर्ष 2011 से पहले भले ही डेरामुखी ने साध्वियों का यौन शोषण किया हो, लेकिन उसके बाद हनीप्रीत ने किसी साध्वी को डेरामुखी के साथ नहीं लगने दिया। क्योंकि तब तक हनीप्रीत डेरामुखी से बहुत ज्यादा आपत्तिजनक नजदीकियां बना चुकी थी। इतना ही नहीं, उसके बाद डेरे में सिर्फ हनीप्रीत का ही दबदबा था। इसी दौरान हनीप्रीत ने डेरे प्रबंधन के अधिकतर पुरुष स्टाफ को महिला स्टाफ में बदल दिया।
डेरे में सब बाबा गुरमीत राम रहीम की इजाजत से होता था
विश्वास गुप्ता ने कहा कि जो कुछ भी डेरे में होता था, वो बिना बाबा की इजाजत के नहीं होता था। डेरे के अंदर हथियार होते थे या नहीं, ये मुझे तो नहीं पता। लेकिन बाबा जिस गाड़ी से जाता था उसमें हथियारों का बॉक्स होता था। हम डेरे पर अपने कुछ कागज लेने गए तो बाबा के राइटहैंड ने मेरे सिर पर बंदूक लगा दी। उसने कहा कि हमें सारी प्रॉपर्टी डेरे के नाम करनी होगी, तभी वो मुझे जाने देंगे तो हमने सारी प्रॉपर्टी डेरे के नाम कर दी।