फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

Sat, 28 Feb 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
अस्पताल में घुसकर एक नकाबपोश युवक ने महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला बोल ताबरतोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमले के बाद शोर मचते ही युवक अस्पताल की दीवार फांदकर फरार हो गया। वारदात हरियाणा के फतेहाबाद के मॉडल टाउन में घटी।
विज्ञापन

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

2 of 8
यहां के लूथरा अस्पताल के डॉक्टर दवेन्द्र लूथरा और उनकी पत्नी सुनीता लूथरा शुक्रवार शाम अपने क्लीनिक पर बैठे थे। शाम 6 बजकर 30 मिनट पर डॉक्टर दवेन्द्र लूथरा अस्पताल के ऊपर बने निवास पर गए इसी दौरान एक नकाबपोश युवक अस्पताल में घुसा।

विज्ञापन

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

3 of 8
नकाबपोश युवक क्लीनिक रूम में पड़े चाकू को उठाकर डॉक्टर सुनीता लूथरा के गले और मुंह पर हमला कर दिया। नकाबपोश युवक डॉक्टर सुनीता लूथरा का गला काटने तक का प्रयास किया।

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

4 of 8
डॉक्टर के शोर मचाने पर उनके पति डाक्टर दवेन्द्र लूथरा जैसे ही नीचे की तरफ भागे तो हमलावर युवक दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आस-पास के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

5 of 8
हमले की सूचना शहर में आग की तरह फैली और देखते ही देखते अस्पताल में भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय जाखड़, एसएचओ कुलदीप, बस स्टैंड चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह अस्पताल  पहुंच गए और डॉक्टर से घटना की जानकारी ली। सामान्य अस्पताल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर लूथरा को हिसार रेफर कर दिया।

विज्ञापन

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

6 of 8
डॉक्टर सुनीता लूथरा पर हमला करने वाले हमलावर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। डॉक्टर से घटना की जानकारी लेने के बाद लूथरा अस्पताल में सीसीटीवी न होने के कारण सामने स्थित बजाज अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में एक नकाबपोश युवक अस्पताल में पिट्ठू बैग लेकर घुसता हुआ दिख रहा है।

विज्ञापन

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

7 of 8
डीएसपी विजय जाखड़ ने जांच के लिए नकाबपोश युवक की फोटो खुद के मोबाइल में कैद कर ली। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में कंपाउंडर द्वारा हमला करने का शक जताया जा रहा है। हमला करने वाले युवक का जो हुलिया डॉक्टर ने बताया है और जो फुटेज में दिख रहा है वह कंपाउंडर से मिलता-जुलता है।

विज्ञापन

अस्पताल में लेडी डाक्टर का गला काटने की कोशिश

8 of 8
डीएसपी का मानना है कि हमलावर किसी बात से डॉक्टर से नाराज हो सकता है जिस कारण उसने हमला किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की एक टीम हमलावर के ठिकानों पर रेड करने गई हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें