पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में पहुंच चुकी हैं। तीनों राज्यों में इन्हें कई जगहों पर विसर्जित किया गया, जानिए कहां-कहां पर।
विज्ञापन
2 of 8
अस्थि कलश यात्रा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार दोपहर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचीं। शहर में अस्थि कलश यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अस्थियां गुरूवार दोपहर दो बजे सेक्टर-33 पार्टी कार्यालय में रखी जाएंगी। यहां पर लोग श्रद्धांजलि दे सकेंगे। उसके बाद अस्थियों को कीरतपुर साहिब ले जाकर सतलुज नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
अस्थि कलश यात्रा
बुधवार को अस्थि कलश यात्रा में भारत माता की जय, जयश्री राम, जब तक सूरज चांद रहेगा-अटल जी का नाम रहेगा, अटल जिंदाबाद के जयकारे लगाए गए। यात्रा ट्रिब्यून चौक से होते हुए सेक्टर-29, 30, 20, 21, 22, 23, 24, 37, 36, 35, 34 से होते हुए सेक्टर-33 पार्टी कार्यालय पहुंची। अस्थियों को दिल्ली से भाजपा उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी के नेतृत्व में लाया गया। उनके साथ भीमसेन अग्रवाल, चंद्रशेखर और मीडिया संयोजक रविंदर पठानिया भी मौजूद रहे।
4 of 8
अस्थि कलश यात्रा
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन यात्रा बुधवार को रोहद, सांपला से होती हुई रोहतक पहुंची। शहर के विभिन्न स्थलों पर विसर्जन यात्रा का स्वागत किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही शहर भर के लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
5 of 8
अस्थि कलश यात्रा
अस्थि कलश लेकर आए वाहन पर भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ और सहाकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मौजूद रहे। सांपला टोल प्लाजा पर मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने दिवंगत प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यहां से गांव ईस्माइला, खरावड़, खेड़ी साध, आईएमटी चौक, सेक्टर- 14 आदि स्थानों से होकर गुजरी। भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि अस्थि विसर्जन यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके परिवार के सदस्यों ने देश को समर्पित किया है।
विज्ञापन
6 of 8
अस्थि कलश यात्रा
सभी दिल्ली नहीं पहुंच सकते, इस लिए पूरे देश में अस्थि विसर्जन यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि अस्थि विसर्जन यात्रा रोहतक से होती हुई महम, भिवानी के मुंढाल, हिसार के बास, खांडा, जींद के इगहरा, कैथल होती हुई पेहवा पहुंचेगी। पेहवा के सरस्वती सरोवर में 23 अगस्त की शाम चार बजे विसर्जन किया जाएगा। दूसरी कलश यात्रा का हथनी कुंड बैराज में विसर्जन होगा। यह यात्रा पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर होती 23 अगस्त की शाम 5 बजे हथनी कुंड बैराज पहुंचेगी। इसके साथ ही 24 अगस्त को एमडीयू के टैगोर सभागार में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
अस्थि कलश यात्रा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार को ब्यास व रावी नदियों में मंत्रोच्चार के साथ प्रवाहित की गईं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश भाजपा प्रधान और राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक व राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ दोपहर को दिल्ली से अस्थिकलश लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकाली गई।
वाजपेजी जी को श्रद्धांजलि देने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। एयरपोर्ट से लेकर राधा स्वामी डेरा ब्यास तक अस्थिकलश यात्रा निकाली गई। रास्ते में विभिन्न जगहों पर हजारों की संख्या में लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रास्ते में लोगों ने अस्थिकलश पर पुष्पवर्षा की। भाजपा के प्रदेश प्रधान व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के निवास के सामने न्यू रियलिटी चौक पर बीजेपी नेत्री रीना जेतली के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने पूर्व पधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। भंडारी पुल व न्यू अमृतसर गेट पर भी नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।