फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोल्डन गर्ल' पहलवान बेटी ने चुना जीवन का हमसफर, जानिए कौन है 'दूल्हा' और कब होगी शादी

Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 8
विनेश फोगाट
एशियाड में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली ओलंपियन पहलवान बेटी ने अपना जीवनसाथी चुना लिया है। जानिए आखिर कौन है उनका होने वाला दूल्हा और दोनों शादी कब करेंगे।


 
विज्ञापन

2 of 8
विनेश फोगाट
बात हो रही है एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान बेटी विनेश फोगाट की। इन्होंने पहलवान रह चुके सोमवीर राठी को अपना हमसफर चुना है। सोमवीर राठी हरियाणा के जींद जिले के गड़वाली खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
विनेश फोगाट
 विनेश ने सोमवीर के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करके जीवनसाथी के बारे में सभी को बताया है। दोनों की शादी वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद करने की तैयारी हो चुकी है और इसके लिए विनेश व सोमवीर के घर वाले भी तैयार है। विनेश ने कहा है कि सोमवीर का साथ पाकर वह खुश है। 

4 of 8
विनेश फोगाट
दुनिया की दमदार महिला पहलवानों में शामिल विनेश फौगाट की जल्द ही शादी होने वाली है, क्योंकि उसने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। विनेश का जीवनसाथी सोमवीर भी पहलवान रह चुका है और वह भी रेलवे में नौकरी करता है जो इस समय राजस्थान में टीटीई के पद पर कार्यरत है। विनेश व सोमवीर दोनों ही पहलवान होने के साथ ही रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान नजदीकियां हुई थी। विनेश फौगाट ने पहले भी दो बार सोमवीर राठी के साथ ट्विटर पर फोटो डाली थी, लेकिन उस समय विनेश ने खुलासा नहीं किया था कि सोमवीर उसका जीवनसाथी है। लेकिन अब विनेश ने इसका खुलासा कर दिया है और दोनों की शादी वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद करने की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
विनेश फोगाट
नेशनल में मेडल जीत चुका सोमवीर
जींद जिले के गढ़वाली खेड़ा गांव के सोमवीर राठी ने कुश्ती की शुरूआत सोनीपत के खरखौदा में नर्सरी से की थी। उसके बाद वह नेशनल स्तर तक पहुंच गया और उसने नेशनल में कांस्य पदक जीता है। उसके बाद सोमवीर रेलवे में नौकरी करने लगा और इस समय वह राजस्थान में तैनात है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
विनेश फोगाट
नीरज चोपड़ा से नजदीकी की खबर के बाद डाली फोटो
विनेश फौगाट व एथलीट नीरज चोपड़ा के बीच नजदीकियां बढऩे की खबर चलने के बाद यह फोटो डाली गई है और विनेश फौगाट ने खुलकर अपने जीवनसाथी के बारे में बताया है। हालांकि विनेश पहले ही नीरज चोपड़ा से नजदीकियों को लेकर उसे अफवाह बता चुकी है। 
विज्ञापन

7 of 8
विनेश फोगाट
सोमवीर का साथ पाकर खुश: विनेश
विनेश फौगाट ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बताया कि सोमवीर को उसने अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया है और सोमवीर भी उसे खूब पसंद करता है। दोनों एक-दूसरे को काफी समझते है और सोमवीर के साथ वह काफी खुश रहेगी। वह कहती है कि वह खुद को काफी लकी मानती है कि उसे सोमवीर मिला है। शादी को लेकर विनेश कहती है कि शादी की खबर जल्द ही सभी को मिल जाएगी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
विनेश फोगाट
वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद करेंगे शादी: विनेश का भाई
विनेश का भाई हरविंदर फौगाट कहते है कि विनेश व सोमवीर की शादी करने के लिए दोनों के परिवार तैयार है और इस शादी को लेकर दोनों के परिवारों में काफी खुशी है। विनेश व सोमवीर की शादी वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद होगी, क्योंकि विनेश को वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए भी जाना है और उसके लिए प्रैक्टिस भी करनी है। उसके बाद जरूर कुछ समय मिलेगा और इसलिए ही यह प्लान बनाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें