फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा ने किया एक ऐसा ऐलान, मां-बाप की आंखें छलक उठीं, आप भी करेंगे सेल्यूट

Wed, 29 Aug 2018 03:03 PM IST
भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
neeraj chopra
एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर मां-बाप की आंखों में आंसू आ गए। आप जानेंगे तो कहेंगे, बेटा तुझे सलाम।
विज्ञापन

2 of 7
neeraj chopra
दरअसल, नीरज चोपड़ा अभी अपने घर नहीं आएंगे। वैसे भी वे पिछले सात महीने से घर नहीं आए हैं, और अब भी वे घर नहीं आएंगे। वे स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने चाचा सुरेंद्र को फोन करके दी। वहीं यह बात सुनकर मां-बाप और बहन निराश हो गए, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
विज्ञापन

3 of 7
NEERAJ CHOPRA
लेकिन उन्होंने बेटे की सलामती की दुआ करते हुए कामयाब होने का आशीर्वाद दिया और जल्दी घर लौटने की बात कही। चाचा ने ऐसा करने की वजह बताते हुए कहा कि नीरज का टारगेट अब डायमंड लीग और कॉन्टिनेंटल कप जीतना है। ये दोनों जीतने के बाद ही वह घर लौटेगा और परिवार के साथ जश्न मनाएगा।

4 of 7
neeraj chopra
सोमवार रात ढाई बजे नीरज ने अपने चाचा सुरेंद्र से फोन पर बात की। सुरेंद्र ने कहा कि नीरज गोल्ड मेडल जीतने से खुश तो नजर आ रहा था, लेकिन उसको 90 मीटर भाला न फेंक पाने का मलाल भी था। इसका जिक्र उसने चाचा से बातचीत में किया। नीरज ने कहा कि अगर एक उसका थ्रो एक मीटर रहता तो 90 मीटर के क्लब में वह शामिल हो सकता था।
विज्ञापन

5 of 7
neeraj chopra
जब चाचा ने नीरज से घर आने के बारे में पूछा तो नीरज ने कहा कि अभी डायमंड लीग व कॉन्टिनेंटल कप भी जीतना है। उसके बाद ही घर आए पाएगा। तीनों जीतों को साथ में जश्न होगा। उल्लेखनीय है कि डायमंड कप 30 अगस्त को स्वीटजरलैंड में होना है और कॉन्टिनेंटल कप 8 और 9 सितंबर को चेक रिपब्लिक में होना है।
विज्ञापन

6 of 7
neeraj chopra
गोल्ड का पूरा विश्वास था: नीरज
नीरज ने बताया कि उसने एशियाड के लिए काफी मेहनत की थी। उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास था। उसका टारगेट था कि उसे इस बार 90 मीटर के क्लब में शामिल होना है। जब उसकी पहली थ्रो 83.46 पर गिरी तो वो थोड़ा हताश था। इसके बाद उसने 88.06 फेंका, लेकिन वो 90 मीटर दूर ही फेंकना चाह रहा था, लेकिन थ्रो अधिक ऊंचाई पर चली गई। इसलिए दूरी अधिक नहीं तय हो पाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नीरज चोपड़ा
स्टारडम से दूर रहना चाहते हैं नीरज
नीरज चोपड़ा जेवलिन में कई बार देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं उन्होंने एशियाड में ध्वजवाहक की भूमिका भी निभाई, लेकिन नीरज इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी स्टारडम से दूर ही रहना पसंद करते हैं। हमेशा उसके पैर जमीन पर रहते हैं। वो कभी उन दिनों को नहीं भूल सकता जब गांव में कच्चे रास्तों पर दौड़ करता था और मां के हाथों का बना चूरमा खाकर प्रैक्टिस करता था। जब भी कोई कंपनी उससे विज्ञापन के लिए संपर्क करती है तो वो साफ मना कर देता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें