फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI खाताधारक ये 5 बातें भूलकर भी इग्नोर न करें, वरना टेंशन झेलेंगे...खाते से पैसा गवां बैठेंगे

Wed, 29 Aug 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
एसबीआई खाताधारक
एसबीआई में खाता खुलवा रखा है, तो पैसे के लेन-देन से जुड़ी ये पांच बातें भूलकर भी इग्नोर न करें। आपको इनके बारे में पता होना चाहिए, वरना टेंशन झेलेंगे, खाता खाली भी हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
एसबीआई खाताधारक
इन दिनों बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन व एटीएम फ्रॉड की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाता धारकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करके यह अलर्ट जारी किया। इसके तहत ग्राहकों को पांच जानकरियां दी गई हैं, आप भी जानिए...
 


 
विज्ञापन

3 of 7
एसबीआई खाताधारक
पहली बात, बैंक कभी कस्टमर से उनकी यूजर आईडी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी कोड, ओटीपी, वीपीए जैसी जानकारियां नहीं लेगा। अगर कोई बैंक का नाम लेकर पूछे तो भूलकर भी न बताएं, नुकसान आपका ही होगा।

4 of 7
एसबीआई खाताधारक
दूसरी बात, अगर ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं तो पब्लिक प्लेस पर यूज न करें। जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या कोई ऐसी जगह, जहां पर वाईफाई कनेक्ट होता है, इससे आपकी जानकारी लीक हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
एसबीआई खाताधारक
तीसरी बात, कस्टमर को किसी के भी साथ अपना पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर शेयर नहीं करना चाहिए। अगर कोई बैंक का नाम लेकर फोन करके पूछे तो भूलकर भी न बताएं, आपका नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
एसबीआई खाताधारक
चौथी बात, कभी भी अपने बैंक अकाउंट की डिटेल मोबाइल में सेव न करें। न ही फोटो क्लिक करके रखें। क्योंकि अगर फोन खो गया या किसी के हाथ लग गया तो जानकारी बाहर जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसबीआई खाताधारक
पांचवी बात, कस्टमर को अपना एटीएम कार्ड किसी को नहीं देना चाहिए। न ही क्रेडिट कार्ड देना चाहिए। आजकल हैकिंग के जरिए या क्लोनिंग के जरिए जानकारी हासिल करने जैसी बातें भी हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें