21 जून को इंटरनेशनल योग डे पर प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। देखिए एक नजर में।
विज्ञापन
2 of 7
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ के उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट अजीत बालाजी जोशी ने 20 और 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम के रूट पर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। 20 जून को दोपहर 12 बजे से धारा 144 लागू हो जाएगी। कैपिटल कॉम्प्लेक्स, राजभवन और मोदी के मार्ग में 200 मीटर तक 5 आदमियों के एक साथ जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
3 of 7
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम आयोजन स्थल के दो किलोमीटर के दायरे तक परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं होगी। कैपिटल कांप्लेक्स के आसपास दो किलोमीटर तक के एरिया में घरों और ऊंची इमारतों में सुरक्षा कर्मियों का पहरा होगा। योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल कांप्लेक्स पर तीस हजार लोगों के साथ योग करेंगे। उस समय हवा में भी पीएम की सुरक्षा के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गनें तैनात की जाएंगी।
4 of 7
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए लगभग सात हजार सुरक्षा कर्मचारी तैनात होंगे। सूत्रों का कहना है कि आयोजन स्थल के आसपास दो किलोमीटर तक इलाका पूरी तरह सुरक्षा घेरे में होगा। इस दायरे में पड़ने वाले घरों पर भी पुलिस व सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती होगी। ऊंची इमारतों पर पुलिस के शॉर्प शूटरों व स्नाइपरों की तैनाती होगी। आयोजन स्थल के आसपास तीन तरह सुरक्षा चक्र होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि हर तरह के हवाई हमले से निपटने के लिए भी पूरे प्रबंध किए गए हैं। कैपिटल कांप्लेक्स के आसपास एंटी एयरक्राफ्ट गन भी तैनात की होंगी। चारों दिशाओं में इन गनों की तैनाती की जाएगी। अगर हवा से कोई हरकत होती है तो उसका भी जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन
6 of 7
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
यूटी, पंजाब, हरियाणा पुलिस व स्पेशल कमांडोज के लगभग सात हजार कर्मी पीएम की सुरक्षा में 21 जून को आयोजन स्थल व शहर में तैनात होंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब-हरियाणा से कंपनियों ने आना शुरू कर दिया है। शनिवार को एसपीजी के कमांडो भी शहर में पहुंच जाएंगे और आयोजन स्थल की सुरक्षा अपने हाथ में ले लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए चंडीगढ़ में तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शहर के होटलों, बस अड्डों और पीजी में रहने वाले लोगों की वेरिफिकेशन शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने सेक्टर 17 और 43 बस अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया। दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के यात्रियों के सामानों को चेक किया गया। शक होने पर लोगों के आईडी प्रूफ भी देखे गए।