फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के गेट से सेना ने उठाया संदिग्ध

Thu, 07 Jan 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
1 of 6
पठानकोट एयरबेस के गेट से सेना से एक संदिग्ध को घूमते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। उसके हाथ में एक बड़ा बैग भी था। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के गेट से सेना ने उठाया संदिग्‍ध

2 of 6
एसएचओ डिवीजन नंबर दो ने बताया कि युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। युवक का कहना है कि वह वैष्णो देवी की यात्रा कर लौट रहा था। तलाशी ली गई तो उसके बैग से पुलिस को कपड़े और कुछ पैसे मिले हैं। उसके बाद सेना ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के गेट से सेना ने उठाया संदिग्‍ध

3 of 6
व‌हीं, एयरफोर्स बेस कैंप आतंकी हमले के कारण क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सिनेमाघरों और मॉल को या तो कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है या सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बस स्टैंड के साथ सटे जगत सिनेमाघर काफी संवेदनशील है।

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के गेट से सेना ने उठाया संदिग्‍ध

4 of 6
सिनेमाघर के सुरक्षा अधिकारी राजू ने बताया कि जब एयरफोर्स में आतंकी हमला हुआ उसी समय सिनेमाघर को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के आदेश हैं कि जब तक ऑपरेशन पठानकोट पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता इसे खोला नहीं जाएगा।

विज्ञापन

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के गेट से सेना ने उठाया संदिग्‍ध

5 of 6
एयरबेस कैंप पर हुए आतंकी हमले के पांचवें दिन भी सैनिकों और पुलिस कर्मियों ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान जारी रखा। इसके अलावा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों, लोगों और सामान की भी चेकिंग जारी रही। चार दिन से गोलाबारी की आवाजें सुनकर सहमें वह लोग जिनके घर एयरबेस कैंप की दीवार से सटे हैं आखिरकार अपने घरों को ताले लगाकर अपने रिश्तेदारों को यहां चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के गेट से सेना ने उठाया संदिग्‍ध

6 of 6
एयरबेस पर आतंकी हमले के दौरान एयरफोर्स कर्मियों के परिवारों ने खुद को क्वार्टरों में ही बंद कर लिया था। खाने-पीने का सामान खत्म हो जाने के बाद भी वह बाहर नहीं निकल सके। मंगलवार दोपहर बाद हालात सामान्य होने पर इन परिवारों के लिए दूध और राशन की गाड़ियां एयरफोर्स कैंप के अंदर दाखिल हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें