फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई, मां और पत्नी बेहोश

Mon, 18 Apr 2016 04:09 PM IST
दिनेश भारद्वाज/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
1 of 7
शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
मणिपुर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए मेजर अमित देशवाल का राजकीय सम्मान के साथ झज्जर के गांव सुरहेती में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई, मां और पत्नी बेहोश

2 of 7
शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
शहीद के पार्थिव शरीर को दिल्ली से हैलीकॉपटर झज्जर में सैक्टर 6 स्थित उनके घर पर सेना द्वारा सलामी देते हुए लाया गया। गांव पहुचने पर क्षेत्र के लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। बंदूखों की सलामी व भारत माता जिंदाबाद के नारों के साथ सलामी देते हुए शहीद अमित देशवाल के भाई अंकित देशवाल ने शहीद की चिता को मुखाअग्नि दी। मेजर अमित देशवाल के पार्थिव शरीर को शुक्रवार दोपहर को झज्जर लाया गया।
विज्ञापन

शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई, मां और पत्नी बेहोश

3 of 7
शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
शहीद का शव जैसे ही घर पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। इस बीच उनके शव को शमशान घाट ले जाने की तैयारी की गई। जैसे ही उन्हें ले जाया जाने लगा, उनकी मां बेदवती बेहोश हो गई जबकि उनकी विधवा पत्नी नीता बेहद गमगीन थी। इस दौरान वहां पर उनके गांव वालों को उनके बचपन से जुड़े किस्सों के बारे में आपस में बात करते देखा गया। 

शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई, मां और पत्नी बेहोश

4 of 7
शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
शहीद के अंतिम संस्कार में सैन्य अधिकारियों के अलावा राजनेता भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, विधायक गीता भुक्कल, प्रो वीरेंद्र सिंह, इनेलो नेता दिग्विजय सिंह, विधायक नरेश कौशिक व डीजी के पी सिंह, आई जी संजीव कुमार, एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा के अलावा भी अन्य अधिकारियों व नेताओं ने गांव सुरेहती पहुंच कर दाह संस्कार पर शहीद को सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई, मां और पत्नी बेहोश

5 of 7
शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
शहीद के पिता ऋषिराम ने इस मौके पर कहा कि उन्हे अपने बेटे पर गर्व है। जिसने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आतंकियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। उन्होने कहा कि वे चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा भी फोज में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए काम करें। उनका कहना था कि देश की रक्षा के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी फौज में भर्ती होने का जनून चला आ रहा है और पीढ़ियों से ही फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करते रहे हैं। हमें बेटे की शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन

शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई, मां और पत्नी बेहोश

6 of 7
शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
इस मौके पर कुछ बुद्धीजीवी अमित की शहादत को नमन करते हुए कह रह थे कि धन्य है वो माँ जिसका लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया और धन्य है हमारे वीर सैनिक जो अपनी जान की बाजी लगाकर भी देश के गद्दारों को मारने के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने से पीछे नही हटते। और घृणा आती है उन नेताओं पर जो अपने को नेता कहते हैं और अपने पद की आड़ में चंद स्वार्थ पूरे करने के लिए देश को ही बर्बाद करने पर उत्तारू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई, मां और पत्नी बेहोश

7 of 7
शहीद मेजर अमित देशवाल को अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि बुधवार को मणिपुर के तामेंगलोंग में चल रही सेना और आतंकियों के बीच गोली बारी की घटनाओं में गांव सुरहेती निवासी मेजर अमित कुमार ने देश के प्रति अपनी ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। कुछ आतंकियों को ढेर करने के बाद दो गोलियों ने मेजर अमित देशवाल के सीने को भी छलनी कर दिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें