फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में 7 फुट 6 इंच लंबे भारतीय सिख के इस हैरतंगेज कारनामे ने उड़ाए होश, VIDEO वायरल

Mon, 03 Jun 2019 03:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में सात फुट छह इंच लंबे भारतीय सिख पुलिस वाले ने ऐसा हैरतंगेज कारनामा दिखाया कि पूरी दुनिया देखती रह गई। इस करतब का वीडियो वायरल हो रहा है, आप भी देखिए यहां...
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के मशहूर टीवी शो अमेरिका गॉट टैलेंट के मंच पर दुनिया के सबसे लंबे पुलिस वाले जगदीप ने अपने साथ कमलजीत के साथ होश उड़ा देने वाला करतब करके दिखाया। पंजाब पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से टैलेंट शो का वीडियो शेयर करते हुए तारीफ की। क्लिक करके देखें वीडियो...

विज्ञापन

3 of 7
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
करतब इतना खतरनाक था कि जजों के मुंह खुले रह गए। दुनिया भर के लोगों ने एक जून को यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो को देखा और दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। सात फुट छह इंच लंबे जगदीप सिंह के चारों ओर रखे गए 31 नारियल और तीन तरबूज को कमलजीत ने आंखों पर पट्टी बांधकर तीन फुट लंबे भारी भरकम हथोड़े से तोड़ा और दोनों ने यह कारनामा एक मिनट 55 सेकेंड में करके दिखाया।

4 of 7
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
शो के जज गैब्रेले यूनियन और जूलियन हाउग ने इस करतब को अतुलनीय और दुनिया का सबसे साहसी कदम बताया। वीर खालसा ग्रुप से ताल्लुक रखने वाले जगदीप व कमलजीत को विशेष आमंत्रण देकर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया था। उनके साथ बतौर मैनेजर गए करणजीत ने चार सदस्यीय जजों के सामने जगदीप व कमलजीत के बारे में परिचय देते हुए उनके कारनामों के बारे में बताया।

 
विज्ञापन

5 of 7
जगदीप बाजवा - फोटो : अमर उजाला
जगदीप सिंह बाजवा पेशे से पुलिसवाले हैं। इनकी हाइट 7 फुट 6 इंच है। इनका वजन 190 किलो है और इनके जूते का नंबर 19 है। द ग्रेट खली की हाइट 7 फुट 1 इंच है। जगदीप बाजवा न सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले हैं। पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए जगदीप बाजवा 18 सालों से पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। अपनी कद काठी के कारण इन्हें स्पेशल यूनिफॉर्म सिलवानी पड़ती है।
विज्ञापन

6 of 7
जगदीप बाजवा - फोटो : अमर उजाला
जगदीप से पहले सबसे लंबे पुलिसवाले का खिताब हरियाणा के 7 फुट 4 इंच लंबे राजेश के पास था। जगदीप अपनी इस हाइट से काफी खुश हैं, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में इस वजह से कई दिक्कतें भी झेलनी पड़ती हैं। जगदीप बताते हैं कि उन्हें बाथरूम यूज करने में, बेड पर सोने में परेशानी होती है। कुर्सी भी स्पेशल लेनी पड़ती है। मार्केट में साइज के कपड़े नहीं मिलते, बल्कि सिलवाने पड़ते हैं। लेकिन दुनिया का सबसे लंबा पुलिसवाला होने पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जगदीप बाजवा - फोटो : अमर उजाला
जगदीप बताते हैं कि शादी के लिए लड़की मिलनी मुश्किल हो गई थी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि पांच फुट 11 इंच की लड़की मिल गई। वह मेरी इस हाइट के साथ खुश है और हमारी शादीशुदा जिंदगी में भी कोई समस्या नहीं है। जगदीप बताते हैं कि वे जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं। सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट करते हैं। कई लोग मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन वे बुरा नहीं मानते। क्योंकि वे सबसे अलग हैं और इस बात को अच्छे से समझते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें