देखिए इस रेलवे स्टेशन ने देश के सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों की सूची में मौजूदगी दर्ज कराई है। तस्वीरों भी कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रही हैं, देखिए।
विज्ञापन
2 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
ये है हरियाणा के दूसरे सबसे बड़े रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट। रेलवे द्वारा जारी थर्ड पार्टी स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट में अंबाला कैंट (हरियाणा) को सबसे गंदा स्टेशन बताया गया है। ये सर्वे क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने ए-वन घोषित स्टेशनों पर किया था। इस सर्वे के बाद जहां अंबाला डीआरएम दिनेश कुमार पूरी तरह से गंभीर व चिंतित हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
वहीं उन्होंने इस मसले पर तुरंत प्रभाव से मंथन के लिए आला अफसरों की विशेष बैठक बुलाने का भी फैसला लिया है। डीआरएम ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट वाकई चिंतित करने वाली है, क्योंकि अंबाला स्टेशन उत्तर भारत के प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हालांकि स्टेशन को स्वच्छ बनाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
4 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
सफाई के लिए आधुनिक उपकरण भी मंगवाए जाने प्रस्तावित हैं, जबकि कुछ उपकरण मंगवाए भी जा चुके हैं। लेकिन फिर भी स्वच्छता मसले पर जो कमी रह गई है, उसे भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। सर्वे करने वाली एजेंसी ने अंबाला को ओवरआल स्वच्छता में 350 वां रैंक दिया है। विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) रेलवे स्टेशन को ए वन व ब्यास स्टेशन (पंजाब) को ए कैटेगरी में पहला रैंक दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
जबकि सर्वे में बिहार के जोगवनी स्टेशन को 407वां (अंतिम) रैंक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सात प्लेटफार्म हैं और तीन सौ से अधिक ट्रेनों का रोजाना आवागमन होता है। 27 हजार से अधिक यात्रियों की यहां आवाजाही रहती है। उसके बावजूद स्टेशन की हालत साफ सफाई में संतोषजनक नहीं है।
पहले भी सर्वे में नीचे से तीसरा स्थान रहा
इसके अलावा गत वर्ष भी एक अन्य स्वच्छता सर्वे की ‘बॉटम टेन डिवीजनल हेडक्वार्टर बेस्ड ऑन क्लीनीनेस स्कोर्स’ में भी अंबाला पहले नंबर पर था और इसकी सफाई लेवल नीचे से तीसरा था।