सात फेरे लिए दो दिन नहीं हुए थे कि दूल्हा-दुल्हन पर कहर टूट पड़ा। ऐसा होने की वजह भी ऐसी है कि सुनने वाला हर इंसान चौंक जाता है।
विज्ञापन
2 of 8
marriage logo
मामला हरियाणा के पानीपत का है। सफीदों में गोत्र विवाद की वजह से एक युवक और युवती का दांपत्य जीवन शादी के दो दिन बाद ही संकट में पड़ गया। आरोप था कि युवक का पड़ोसी कह रहा है कि शादी तोड़ दो। पड़ोसी का कहना है कि लड़की का गोत्र और उसका गोत्र एक है। इसलिए युवती उसके गांव में शादी नहीं कर सकती। मामले में लड़की के मायके में पंचायत हुई।
विज्ञापन
3 of 8
marriage logo
पंचायत ने शादी को सही माना, लेकिन युवक का पड़ोसी पंचायत के फैसले को मानने को तैयार नहीं हुआ। उसने शादी तोड़ने या लड़का-लड़की को गांव छोड़ने का परमान सुना दिया है। इससे परेशान युवती ने सफीदों पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद बुधवार देर शाम पानीपत के उरलाना पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसमें दोनों गोत्रों के बीच करीब 40 साल से चले आ रहे भाईचारे को खत्म करने का फैसला लिया गया।
4 of 8
marriage
कुलदीप के पिता रणदीप ने बताया कि पंचायत में शादी बने रहने का फैसला लिया है। वे वीरवार को दुल्हन को लेने सफीदों जाएंगे। इससे पहले, लड़की सुषमा रानी ने सफीदों पुलिस को शिकायत देकर कहा था है कि दो दिन पहले 15 मई को उसकी शादी पानीपत जिले के उरलाना खुर्द गांव निवासी कुलदीप के साथ हुई। युवती लांग्यान गोत्र से है। जिस घर में युवती की शादी हुई है, उसके पड़ोस में कोई लांग्यान गोत्र का परिवार रहता है।
विज्ञापन
5 of 8
marriage logo
- फोटो : google
युवती का कहना था कि शादी के दिन से ही पड़ोसी परिवार शादी का विरोध कर रहा है। पड़ोसी का कहना है कि लांग्यान गोत्र की लड़की इस गांव में बहु बनकर कैसे आ गई। गोत्र विवाद में पंचायत भी हुई। लड़की का कहना है कि पंचायत ने पुराने रिश्ते को लेकर सामने आए तथ्यों को देखते हुए उनके रिश्ते को निभाने की बात कही, लेकिन युवक का पड़ोसी पंचायत की बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
6 of 8
Demo Pic
- फोटो : google
युवक ने धमकी दी है कि या तो रिश्ता खत्म करो अन्यथा लड़का और लड़की को गांव में रहने नहीं देंगे। इस धमकी के बाद लड़की मायके के परिजनों के साथ सफीदों थाना पहुंची और शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सफीदों थाना प्रभारी विकास कुमार ने मामले को पानीपत पुलिस को भेज दिया।
विज्ञापन
7 of 8
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत की उरलाना कला पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। शादी पर आपत्ति जता रहे पक्ष ने बताया कि उनका गोत्र लांग्यान है। इस वजह से ग्रामीणों में भाईचारा है। कोई भी गांव में उपस्थित गोत्र की लड़की से रिश्ता नहीं लेता। न ही आज तक शादी हुई है। रणदीप ने अपने लड़के कुलदीप की शादी सफीदों में लांग्यान गोत्र में कर दी। गोत्र के हिसाब से गांव में रिश्तेदारी बन गई। वे या तो गांव का भाईचारा खत्म करें या शादी तोड़ दें।
पंचायत में रणदीप और उसके परिवार के लोगों ने अपना पक्ष रखा। इसमें शादी को तोड़ने के बजाय गांव में दोनों गोत्रों का भाईचारा खत्म करने का फैसला लिया। लांग्यान गोत्र के लोगों ने कहा कि वे भविष्य में रणदीप के गोत्र में सीधी शादी कर लेंगे।