फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

Fri, 30 Jan 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बेटी बचाओ योजना शुरू करने वाले पीएम मोदी कभी ऐसी तस्वीरों को देखना नहीं चाहेंगे, जो उनकी सोच के विपरीत हो। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

2 of 8
ये तस्वीरें हैं पंजाब के फिरोजपुर की। यहां की रहने वाली छात्रा अमनदीप की मोहाली में हत्या हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पंजाब के भाजपा प्रधान कमल शर्मा उनकी बेटी के हत्यारों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

3 of 8
भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के निवासस्थान के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए परिजनों का आरोप है कि आरोपी जगतार सिंह उर्फ प्रिंस गांव खुशहाल सिंह वाला (रखड़ी) जिला फिरोजपुर ब्लाक समिति फिरोजपुर का चेयरमैन व भाजपा नेता बलवंत सिंह का बेटा है।

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

4 of 8
पीड़ितों ने शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर भी धरना देकर यातायात कुछ देर तक ठप रखा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे, जिस पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जबकि कमल शर्मा की सोच 'बेटी मरवाओ, मैं तुम्हारे साथ हूं'।
विज्ञापन

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

5 of 8
अमनदीप कौर के पिता कुलबीर सिंह व भाई मनप्रीत सिंह वासी गांव ढोलेवाला ने बताया कि बारह जनवरी को मोहाली के फेस पांच में गुरमीत सिंह पुत्र मड़ा सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमनदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

6 of 8
पुलिस ने घटनास्थल से गुरमीत के साथी जगतार सिंह और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह व अंग्रेज सिंह को काबू किया। मोहाली पुलिस के एसएसपी के मुताबिक जगतार सिंह ने इस घटना को अंजाम देने वाले दस और युवकों के नाम बताए थे।
विज्ञापन

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

7 of 8
कुलबीर का आरोप है कि भाजपा प्रधान कमल शर्मा के दवाब में पुलिस जगतार सिंह को बचाने के लिए अब कहानी बना रही है कि गुरमीत सिंह व अंग्रेज सिंह को हत्या करने से रोकने के लिए बाकी लोग वहां आए थे।
विज्ञापन

मोदी जी ये देखिए, आपके भाजपा प्रधान की करतूत

8 of 8
उधर, भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वो पीड़ित परिवार के साथ है। पुलिस अमनदीप कौर हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें