सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
बंबीहा और गौंडर ग्रुप सक्रिय, जल्द बदला लेने की कही बात
गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और विक्की गौंडर ग्रुप लगातार सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई पर निशाना साधा रहे हैं। दोनों गैंगस्टर ग्रुप फेसबुक पर दावा कर रहे कि वह जल्द ही मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे। गौंडर ग्रुप ने तो स्पष्ट तौर पर ही लिखा है कि वह गोल्डी बराड़ का पक्के तौर पर इंतजाम करेंगे। बता दें कि गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और विक्की गौंडर दोनों ही पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके है लेकिन अब उनके गुर्गे दोनों ग्रुपों को चला रहे हैं। इस हत्याकांड की जांच में शामिल बठिंडा के एसएसपी जे इलेनझेलियन ने कहा कि उनका मानसा पुलिस के साथ पूरी तरह से तालमेल है। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गहराई से मामले की तह तक जा रही। आरोपियों के बारे में सुराग लगा रही।