जेईई एडवांस 2017 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सभी आईआईटी में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी और शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, यहां देखिए।
विज्ञापन
2 of 6
IIT Delhi
स्टूडेंट 15 जून से च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 28 जून तक मौका दिया जाएगा। 28 को ही पहले चरण के लिए सीट अलॉटमेंट की जाएगी। इस बार आईआईटी काउंसलिंग ने पांच की बजाय सात चरणों में काउंसलिंग कराने का फैसला लिया है। पहले चरण की काउंसलिंग 29 जून से शुरू होकर तीन जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
3 of 6
iit delhi
- फोटो : अमर उजाला
पूरी एडमिशन प्रक्रिया समाप्त करने के लिए आईआईटी काउंसिल ने 19 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। जेईई एडवांस के वाइस चेयरमैन प्रो. शलभ ने बताया कि छात्र किसी भी तरह की सूचना के लिए आईआईटी के जेईई एडवांस सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी सभी आईआईटी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
4 of 6
आईआईटी
- फोटो : source
जेईई एडवांस में सफल छात्र जो आर्किटेक्चर में एडमिशन लेना चाहते हैं वो 11 से 13 जून तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 14 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन होगा। इसका परिणाम 18 जून को जारी कर दिया जाएगा। च्वाइस फिलिंग के लिए 15 से 26 जून तक छात्रों के पास मौका रहेगा। सीट अलॉटमेंट व काउंसलिंग की प्रक्रिया 28 जून से 19 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
आईआईटी
ये है पूरा शेड्यूलः 28 जून को पहले चरण के लिए सीट आवंटन। 29 जून से तीन जुलाई तक पहले चरण की काउंसलिंग। 04 जुलाई को दूसरे चरण के लिए सीट आवंटन। 05 व 06 जुलाई को दूसरे चरण की काउंसलिंग। 07 जुलाई को तीसरे चरण के लिए सीट आवंटन। 08 व 09 जुलाई को तीसरे चरण की काउंसलिंग। 10 जुलाई को चौथे चरण के लिए सीट आवंटन। 11 व 12 जुलाई को चौथे चरण की काउंसलिंग।
13 जुलाई को पांचवें चरण के लिए सीट आवंटन। 14 जुलाई को पांचवें चरण की काउंसलिंग। 15 जुलाई को छठवें चरण के लिए सीट आवंटन। 16 व 17 जुलाई को छठवें चरण की काउंसलिंग 18 जुलाई को सातवें चरण के लिए सीट आवंटन। 19 जुलाई को सातवें चरण की काउंसलिंग।