फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YouTube पर वायरल हुआ इस लड़की का वीडियो, करोड़ों देख चुके आपने देखा क्या...

Wed, 31 Jan 2018 10:42 PM IST
गुरदीप सिंह सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
आकांक्षा बोहता
यूट्यूब पर आजकल एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं, आपने भी देखा गया। नहीं तो यहां देखें...
विज्ञापन

2 of 7
आकांक्षा बोहता
दरअसल, यूट्यूब पर वायरल इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो हरियाणा के यमुनानगर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज की स्टूडेंट आकांक्षा बोहता ने अपलोड किया है। आकांक्षा बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। आकांक्षा गांव महमूदपुर के निवासी प्रो. सतीश चौधरी की बेटी है।
विज्ञापन

3 of 7
आकांक्षा बोहता
8 जनवरी को अपलोड किया गया वीडियो बहन-भाई की स्कूल लाइफ का है। वीडियो में हास्य और व्यंग्य के जरिए पढ़ाई के दौरान भाई-बहन का शरारतों भरा अटूट बंधन​ दिखाया गया है। साथ ही लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। वीडियो में कन्या भ्रूण हत्या पर तंज कसते हुए भी एक मैसेज भी दिया।

4 of 7
आकांक्षा बोहता
यू-ट्यूब पर अपने चैनल के माध्यम से कई रिकार्ड बना चुके अमित भडाना ने आकांक्षा की प्रतिभा को पहचाना और इस वीडियो में सहयोग किया। आकांक्षा की बचपन की सहेली मंजूल कपूर ने इस काम में उसे सहयोग किया। आकांक्षा कहती हैं कि वह स्टडी पूरी करने के बाद यूट्यूब चैनल के जरिए प्रेरणात्मक वीडियो बनाकर लोगों को महिलाओं के प्रति जागरूक करती रहेगी।
विज्ञापन

5 of 7
आकांक्षा बोहता
आकांक्षा ने बताया कि वह ग्रामीण इलाके से हैं। अकसर गांव में लड़कियों को कई तरह की समस्याओं का, लोगों की सोच और व्यवहार का सामना करते देखती हूं, इसलिए मैंने कुछ करने की सोची। पहले तो परिवार ही इसके लिए राजी नहीं हुआ। मगर बाद में मां वंदना बोहता व छोटे भाई पुरू बोहता ने समर्थन देकर उसका हौसला बढ़ा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
आकांक्षा बोहता
यूट्यूब पर ही उसकी मुलाकात अमित भड़ाना से मुलाकात हुई। अमित ने आकांक्षा की प्रतिभा को देखकर बड़े भाई की तरह हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बचपन की सहेली मंजूल कपूर ने इस काम में उसकी पूरी हेल्प की। आकांक्षा ने बताया कि भविष्य में उसकी योजना महिलाओं के लिए ऐसा सुखद वातावरण तैयार करने की है, जिसमें वे बिना किसी दिक्कत के अपनी जिंदगी जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आकांक्षा बोहता
यहां देखिए वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें