फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग में अब गृह मंत्रालय का अड़ंगा

Sat, 27 Feb 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म सरबजीत की शूटिंग में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। पंजाब के अमृतसर-तरनतारन में चल रही शूटिंग के बीच तीसरा विवाद सामने आ गया है।
विज्ञापन

ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग में अब गृह मंत्रालय का अड़ंगा

2 of 7
ताजा मामला, अटारी बार्डर पर फिल्म की शूटिंग को लेकर था। हालांकि, इसके लिए प्रोड्यूसर ने दो महीने पहले अप्लाई किया था और बीएसएफ ने भी आगे गृहमंत्रालय को फारवर्ड कर दिया था, मगर गृहमंत्रालय से सहमति नहीं आई। इसके चलते बीएसएफ ने भी मंजूरी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग में अब गृह मंत्रालय का अड़ंगा

3 of 7
दलबीर कौर सरबजीत की रिहाई के लिए अटारी बार्डर के जरिए कई बार पाकिस्तान गईं, नतीजतन यह लोकेशन फिल्म के लिए अहमियत रखती है। खुद उमंग कुमार मानते हैं कि फिल्म में रियालटी लाने के लिए अटारी बार्डर पर शूटिंग जरूरी है, लेकिन इसके लिए मंजूरी न मिलना भी दुखद है।

ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग में अब गृह मंत्रालय का अड़ंगा

4 of 7
बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अर्जी तत्काल गृह मंत्रालय को भेज दी थी। मगर वहां से सहमति नहीं मिली है, जिस कारण वह लोग अपने तौर पर इसकी इजाजत नहीं दे सकते। हालांकि, इसके पहले भी कई फिल्मों के लिए अटारी बार्डर को चुना गया था, मगर मंजूरी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग में अब गृह मंत्रालय का अड़ंगा

5 of 7
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि उन्होंने पहले इसके लिए कोशिश की थी मगर यूनिट ने खुद मंजूरी लेने की बात कही थी। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि यह शहीद के सम्मान व राष्ट्र की अस्मिता को लेकर बनाई जा रही फिल्म का मामला है, शूटिंग को मंजूरी दी जाए।

विज्ञापन

ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग में अब गृह मंत्रालय का अड़ंगा

6 of 7
पहले हो चुके हैं दो विवाद: सरबजीत फिल्म की शूटिंग कई दिनों से सरबजीत के घर के पास स्थित सरहदी इलाके नारली में हो रही है, लेकिन फिल्म को लेकर लुधियाना निवासी बलजिंदर कौर विवाद खड़ा कर चुकी हैं। वह खुद को सर्बजीत की असली और दलबीर कौर को नकली बहन करार दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या की फिल्म की शूटिंग में अब गृह मंत्रालय का अड़ंगा

7 of 7
पहला विवाद, दरअसल, शूटिंग की मंजूरी को लेकर था। गोल्डन टैंपल गुरुद्वारा साहिब में फिल्म की शूटिंग के सीन फिल्माए जाने थे। सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर उमंग कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन परिक्रमा में दाखिल हो चुके थे। गोल्डन टैंपल गुरुद्वारा साहिब में जैसे ही शूटिंग शुरू हुई तो एसजीपीसी ने रोक दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें