फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड में मिला जाम तो 3 लाख खर्च कर, हेलीकॉप्टर से आया दुल्हन

Sat, 27 Feb 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/रेवाड़ी
विज्ञापन
1 of 5
जाट आरक्षण के चलते हिंसक घटनाओं ओर रोड जाम को देखते हुए एक दूल्हा 3 लाख रुपये खर्च कर अपनी दुल्हन को हवा में 'उड़ा' के ले आया। मलाल ये रहा कि रिश्तेदार और दोस्त शामिल नही हो पाये।
विज्ञापन

रोड में मिला जाम तो 3 लाख खर्च कर, हेलीकॉप्टर से आया दुल्हन

2 of 5
ये अनोखी शादी देखने को मिली, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव रतनथल में। रेवाड़ी के रतनथल गांव के धर्मेंद्र की शादी भिवानी के तिगाना गांव की सरिता के साथ तय हुई थी। 22 फरवरी को उसे अपने परिवार ओर रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचना था।
विज्ञापन

रोड में मिला जाम तो 3 लाख खर्च कर, हेलीकॉप्टर से आया दुल्हन

3 of 5
वहीं प्रदेश में जाट आरक्षण के नाम पर हिंसक घटनाओं ओर रोड जाम होने के कारण सभी का दुल्हन के घर पहुंचना नामुमकिन हो गया था, इसलिए परिवार ने हेलीकॉप्टर में बारात ले जाने का फैसला लिया। दूल्हा धर्मेंद्र इंजीनियर है ओर दुल्हन पीएचडी कर रही है। 

रोड में मिला जाम तो 3 लाख खर्च कर, हेलीकॉप्टर से आया दुल्हन

4 of 5
सरपंच जयभगवान ने दिल्ली की एक प्राइवेट एजेंसी से बात कर वहां से हेलिकॉप्टर बुलाने बाबत जानकारी जुटाई तो एजेंसी ने दुल्हा-दुल्हन को रतनथल पहुंचाने के लिए साढ़े 3 लाख रुपये मांगे। परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलिकॉप्टर को बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड में मिला जाम तो 3 लाख खर्च कर, हेलीकॉप्टर से आया दुल्हन

5 of 5
प्रदेश में हो रही हिंसक गतविधियों के बावजूद भिवानी में बैठा धर्मेंद्र अपनी दुल्हन को अपने घर लेकर आया है। धमेंद्र के पिता पुष्पेंद्र का कहना है कि उन्हें मजबूरन हेलीकॉप्टर में बारात लेकर जानी पड़ी, क्योंकि सभी रास्ते जाम थे। उन्हें खुशी है की उनके बेटे की शादी समय अनुसार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें