फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज में सफर करते हैं, तो ये जानकारी आपके बड़े काम आएगी, शायद ही कोई बताए

Wed, 30 Jan 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 8
इंटरनेशनल फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
हवाई जहाज में सफर करते हैं, तो टिकट रिजर्वेशन और कैंसिलेशन से जुड़ी ये जानकारी आपके बड़े काम आएगी। शायद ही किसी ने बताई हो, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

2 of 8
इंटरनेशनल फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
हवाई टिकट से ज्यादा उसका कैंसिलेशन चार्ज होगा तो एक हवाई चप्पल वाला व्यक्ति हवाई यात्रा कैसे कर पाएगा। यह जुमला नहीं तो और क्या है? केंद्र सरकार ने सपने तो दिखा दिए, लेकिन इनको उड़ान नहीं दे पाई। नतीजा एयरलाइंस वाले हवाई जहाज में सफर करने वाले लोगों की जेब ढीली कर रहे हैं। जहां कभी इकोनॉमी और बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों से कैंसिलेशन के नाम पर महज 100 रुपये लिए जाते थे, अब हवाई यात्रियों से कई गुना ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज एयरलाइंस वाले वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
air flight - फोटो : डेमो
इतना ही नहीं, टिकट का डेट चेंज कराना चाहते हैं तो तब भी आपको बढे़ हुए किराए के साथ एयरलाइंस वालों को पैसा देना होगा। तभी अगले डेट की टिकट मिलेगी। इन समस्याओं से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए एविएशन मंत्रालय ने प्रस्तावित सिटीजन चार्टर लागू करने का फैसला किया था। 21 मई 2018 को सार्वजनिक चर्चा के लिए चार्टर जारी किया था और एयरलाइनों, यात्री संगठनों, हवाई अड्डा संचालकों और यात्रियों से भी एक माह के भीतर सुझाव मांगे गए थे। इसके बाद मीटिंग भी हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि एयरलाइंस वालों ने घाटा दिखाकर एविएशन मंत्रालय के मुंह पर ताला लगवा दिया।    

4 of 8
Air Asia flight
टिकट से ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज
अगर आप दो हजार रुपये का हवाई टिकट लेते हैं और उसे किसी वजह से अगले दिन कैंसिल कराते हैं तो घरेलू फ्लाइटों के लिए कैंसिलेशन चार्ज तीन हजार रुपये देना पड़ेगा। यानि टिकट से ज्यादा आपको कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ेगा। वहीं यह आंकड़ा इंटरनेशनल फ्लाइटों में बढ जाता है। कई एयरलाइंस तो नॉन रिफंडेबल हैं, वह टिकट का पैसा वापस भी नहीं करतीं। अगर दिल्ली से यूके और यूरोप के टिकट की बुकिंग आप कराते हैं तो उसको कैंसिल कराने के लिए करीब 10 से 15 रुपये तक कैंसिलेशन चार्ज यात्रियों को देना पड़ता है। उड़ने से दो घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करा सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
air india
डेट चेंज कराने में भी करो जेब ढीली
28 फरवरी की चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए आपने महज दो हजार रुपये में हवाई टिकट कराया। किसी कारण आपको दो मार्च को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए डेट चेंज कराना है तो इसके लिए भी करीब कैंसिलेशन चार्ज के बराबर पैसा खर्च करना पड़ता है। एयरलाइंस के इस मनमानी को भी सरकार रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
Air Hostess
जाट आंदोलन के समय कहां थी सरकार की योजना
उड़े देश का आम नागरिक, इस योजना के तहत 500 किमी तक की उड़ानों का किराया 2500 रुपये सीमित किया गया है, लेकिन ज्यादा मांग होने पर एयरलाइंस कंपनियां मनमाना किराया वसूलती हैं। इसका सबसे बेहतर उदाहरण हरियाणा का जाट आंदोलन रहा है। उस समय ज्यादातर एयरलांइस सिर्फ दिल्ली-चंडीगढ़ का किराया 50-55 हजार रुपये तक वसूल रहीं थीं। क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हवाई यात्रा नागरिकों तक सुलभ बनाने के लिए ‘उड़े देश का आम नागरिक’ आरसीएस (क्षेत्रीय संपर्क योजना) अक्तूबर, 2016 में लाई गई थी लेकिन इसका जो प्रभाव दिखाई देना चाहिए था, वह दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
air india
क्या था सिटीजन चार्टर में
टिकट बुकिंग के 24 घंटे के भीतर टिकट कैंसिल कराने पर कोई चार्ज नहीं। कैंसिलेशन चार्ज बेस फेयर से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर एयरलाइंस वालों की गलती है तो यात्रियों को मुआवजा दिया जाएगा। टिकट पर 24 घंटे के लिए लॉकिंग ऑप्शन। डिजीयात्रा पहचान के लिए आधार जरूरी नहीं।  विशेष जरूरत वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान। अगर फ्लाइट डिले है तो बीस हजार रुपये तक मुआवजे का प्रावधान। बिना किसी शुल्क के नाम, तारीख, उम्र में बदलाव।
विज्ञापन

8 of 8
Air India One
ट्रेवल एजेंटों ने कहा- नियमों में होने चाहिए बदलाव
अगर कोई टिकट कैंसिल कराता है तो दो जगह यात्रियों को छूट मिलनी चाहिए। एक तो टिकट बुकिंग के 24 घंटे के अंदर यात्री टिकट कैंसिल कराता है तो उस कंडिशन पर उसे रिआयत मिलनी चाहिए। वहीं टिकट बुकिंग के पंद्रह दिन या एक माह के भीतर अगर वह टिकट कैंसिल कराता है, तो उस स्थिति में भी यात्रियों को छूट मिलनी चाहिए। ऐसी स्थिति अगर एयरलाइंस वाले टिकट कैंसिलेशन चार्ज में यात्रियों को छूट देते हैं तो उनको भी नुकसान नहीं होगा, क्योंकि वह दोबारा वह टिकट बुकिंग कर सकते हैं। उनके ऐसा करने से हवाई यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
- रोहित बधवार, ट्रेवल एजेंट, एयरपैक इंटरनेशनल ट्रेवल एजेंसी चंडीगढ़।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें