फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद कितना बाहर आया काला धन, आयकर का खुलासा

Sat, 19 Nov 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 5
आयकर का खुलासा
पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद सक्रिय हुए आयकर विभाग के इनवेस्टिगेशन विंग ने पिछले दस दिनों में पंजाब में करीब चालीस करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा है। इसमें निक्कामल ज्वैलर द्वारा सेरेंडर किए 26 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आयकर का खुलासा
विंग की ओर से वीरवार को नाहर ग्रुप की कुछ इकाईयों पर शुरू किए गए सर्वे शुक्रवार को भी जारी रहे। इस कार्रवाई में भी विंग को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा भी विभाग को कई सूत्रों से जानकारी आ रही है और विभाग पूरी तरह से होमवर्क करके अपने कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
आयकर का खुलासा - फोटो : social media
काबिलेजिक्र है कि पीएम मोदी ने जैसे ही नोटबंदी का ऐलान किया। कारोबारियों ने धन को ठिकाने लगाने के लिए तिकड़म शुरू कर दी। देर रात तक ज्वैलर्स की दुकानों पर धंधा हुआ। विंग की जांच में साफ हुआ कि अधिकतर ज्वैलर्स ने अपने सीसीटीवी बंद करके इस काम को अंजाम दिया। 

4 of 5
आयकर का खुलासा
उद्यमियों ने अपनी लेबर के खातों में भी काफी रकम जमा कराई। इन बिंदुओं पर विंग ने कई औद्योगिक इकाईयों में इनवेस्टिगेशन करके करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति का पता लगाया। निक्का मल से सर्वे के दौरान जब्त की गई सीसीटीवी फु टेज को जांच के लिए फारांसिक लैब में भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पांच सौ रुपये का नोट
वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फुटेज में दिख रहे सभी लोगों की लिस्ट बना कर उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। उधर नाहर ग्रुप पर चल रहे सर्वे में भी हर तरह की एंट्री को बारीकी से खंगाला जा रहा है। बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें