हनीट्रैप के मामले में यूपी के व्यापारी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने झज्जर के एक युवक और करनाल की महिला को छह लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। वहीं मामले में मुख्य आरोपी रोहतक निवासी सुनील की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि शामली के एक बर्तन व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब चार महीने पहले करनाल निवासी एक महिला से पानीपत में मिला था। वहां एक होटल में दोनों के शारीरिक संबंध बन गए। इसके बाद उन दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी। व्यापारी ने बताया कि उस महिला ने एक दिन उसे अपने घर करनाल बुलाया। वह 24 दिसंबर को करनाल पहुंचा। यहां पर महिला ने एक और महिला को अपनी सहेली बताया और व्यापारी से उसके साथ अवैध संबंध बनवाए।
विज्ञापन
3 of 5
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
इसी दौरान आरोपी महिला ने उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। इस महिला को आरोपी महिला ने पांच हजार रुपये देकर बुलाया हुआ था, उसे वीडियो बनाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया। कुछ समय बाद कमरे में महिला आ गई और बताया कि उसका पति रोहतक निवासी सुनील आ गया है। उसके पति सुनील ने आते ही व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पर्स से 80 हजार रुपये निकाल लिए।
4 of 5
छह लाख की नकदी समेत युवक और महिला गिरफ्तार
इसके बाद व्यापारी किसी तरह जान बचाकर वहां से निकला। दो दिन बाद आरोपी महिला ने व्यापारी के पास फोन किया और कहा कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है और वह उसे तलाक देने के लिए कह रहा है, इसलिए मुझे 20 लाख रुपये दे दो। व्यापारी ने रुपये देने से मना किया तो उस महिला ने दोबारा फोन कर बताया कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई हुई है। महिला ने उसके व्हट्सएप नंबर पर वीडियो भेज दी और 20 लाख रुपये की डिमांड की।
पिज्जा की दुकान पर पकड़े गए
आरोपी महिला ने व्यापारी को शुक्रवार सुबह पहले तो अटल पार्क और बस स्टैंड पर आने को कहा। लेकिन बाद में उस महिला ने व्यापारी को एक पिज्जा की दुकान पर बुलाया। वहां व्यापारी ने आरोपी महिला को छह लाख रुपये दिए और कहा कि बाकी के रुपये वह बाद में देगा। इसी दौरान पुलिस ने वहां छापा मारा। इस दौरान उक्त महिला और उसके साथ आए झज्जर के दिल्ली गेट वार्ड नंबर पांच निवासी साहिल को काबू किया और उनसे छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए।