फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बीच मरीजों को बड़ी राहत, PGI देगा ये खास सुविधाएं 

Wed, 14 Dec 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
1 of 6
पीजीआई में सुविधा
नोटबंदी के बाद भी आपकों पैसे और कैश को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। पीजीआई ने कैश की किल्लत का हल खोज निकाला है। जानिए कैसे इन सुविधाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
पीजीआई में सुविधा
पीजीआई में जल्द ही ई-वॉलेट जैसी सुविधा शुरू हो सकती है। पिछले दिनों पेटीएम कंपनी ने अपनी एक प्रपोजल पीजीआई अधिकारियों को सौंपी थी। पीजीआई को प्रपोजल अच्छी लगी है और अधिकारियों को इस बारे में एक प्रजेंटेशन देने को कहा है। उसके बाद यदि सब कुछ ठीक रहा तो पीजीआई में जल्द ही पेटीएम की सुविधा शुरू हो सकती है। पीजीआई अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को परेशानी न आए, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
पीजीआई में सुविधा
छह स्वाइप मशीनें भी आईं
पीजीआई ने छह नई स्वाइप मशीनें भी मंगवा ली हैं। इन्हें सभी मुख्य कैश काउंटर में रखवा दिया गया है, ताकि मरीजों को कैश न होने की वजह से परेशानी न झेलनी पड़े। अधिकारियों ने दावा किया है कि स्वाइप मशीनों के इस्तेमाल में कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पीजीआई में पहले भी पांच स्वाइप मशीनें थीं। उनका उपयोग बहुत कम हो रहा था। नोटबंदी के बाद उनका इस्तेमाल बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक पीजीआई के न्यू ओपीडी काउंटर पर मशीन नहीं थी, लेकिन अब नई मशीनों के बाद वहां भी व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

4 of 6
पीजीआई में सुविधा
ढाई लाख तक रोजाना आनलाइन पेमेंट
अधिकारियों ने बताया कि पीजीआई में आठ नवंबर से पहले ऑनलाइन पेमेंट नाममात्र लोग करते थे। मशीनें रखी रह जाती थीं, लेकिन जब से नोटबंदी हुई है, तब से काफी लोग इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। एक दिन में ढाई लाख तक रोजाना ऑनलाइन पेमेंट हो रही है।
विज्ञापन

5 of 6
पीजीआई में सुविधा - फोटो : demo pics
टॉप अप कार्ड की सुविधा अधर में
पीजीआई में टॉपअप कार्ड की सुविधा अधर में लटकी हुई है। टाटा मेमोरियल हास्पिटल की तर्ज पर शुरू होने वाली योजना अभी तक सिरे पर नहीं चढ़ पाई है। अधिकारियों ने कहा कि इसमें कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। टाटा मेमोरियल में सिर्फ एक ही बिल्डिंग है, यानी एक बिल्डिंग में फार्मेसी का काउंटर, सभी जांचों व एडमिशन का पेमेंट सब एक ही जगह होते हैं, जबकि पीजीआई में कई बिल्डिंग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीजीआई में सुविधा
इसलिए अलग-अलग डिपार्टमेंट की अलग-अलग पेमेंट। हालांकि टापअप कार्ड के फायदे भी हैं। इसमें मरीज का एडमिशन होते ही उन्हें एक टाप-अप कार्ड दे दिया जाएगा। इसमें कुछ रुपये होंगे। जब भी पेमेंट देनी होगी तो वे एटीएम जैसी मशीन में अपना टाप-अप कार्ड स्कैन करेंगे और पेमेंट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें