फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के बाहर कतार हुई कम तो अब ये बनी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत

Wed, 14 Dec 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कम नहीं हुई मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से खाली एटीएम ने आखिर सोमवार को काम करना शुरू कर दिया। बैंकों के खुलने के बाद एटीएम में कैश डाला गया, जिससे लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली। लेकिन मुसीबतें यहां खत्म नहीं हुई थी..।
विज्ञापन

स्वाइप मशीन

2 of 5
कम नहीं हुई मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
हालांकि शहर में एटीएम पर लाइनें लगीं, मगर ये पहले से कम रहीं। वहीं अब स्वाइप मशीनों ने पेट्रोल पंप वालों और दुकानदारों को परेशानी में डाल दिया है। तीन दिन से लोड बढ़ने की वजह से स्वाइप मशीनें हैंग हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कम नहीं हुई मुसीबत
सेक्टर-22 (किरण ब्लॉक) मार्केट एसोसिएशन के प्रधान परवीन दुग्गल ने बताया कि दुकान पर कार्ड स्वाइप मशीन लगी हुई है, लेकिन शनिवार से ही हैंग हो रही है। बैंक वाले कहते हैं कि लोड ज्यादा है जिस वजह से दिक्कत है। उन्होंने बताया कि दुकान पर पेमेंट सिर्फ कैश में ली जाएगी का एक नोटिस चिपका दिया गया है, ताकि कस्टमर बाद में कोई विवाद न करें। 

4 of 5
कम नहीं हुई मुसीबत - फोटो : social media
वहीं सेक्टर 9 के पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि जबसे नोटबंदी हुई है तभी से ज्यादातर कार्ड से ही पेमेंट हो रही है, लेकिन दो दिन से मशीन काम ही नहीं कर रही है। कई बैंकों के कार्ड नहीं चल रहे हैं। इसलिए पहले ही हम ग्राहकों का कार्ड स्वैप कर चेक कर रहे हैं कि उनका कार्ड मशीन उठाएगी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कम नहीं हुई मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
इसमें बहुत समय लग रहा है। वहीं मनीमाजरा के दुकानदार रमेश गोयल ने बताया कि सरकार कैशलेस की बात कहकर सभी को कार्ड स्वाइप मशीन खरीदने की सलाह तो दे रही है, लेकिन मशीनें चल ही नहीं रही। लोगों के पास कैश नहीं है ऐसे में दो दिन से उनका धंधा चौपट हो रखा है। जानकारों को तो उधारी दे सकते हैं लेकिन अंजान व्यक्ति को वैसे ही लौटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें