नवजोत सिद्धू को लेकर केजरीवाल के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने भी सिद्धू को पंजाब में बड़ा आफर दिया है। उधर, भाजपा ने भी बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
d
मीडिया में खबरें थीं कि केजरीवाल से पिछले सप्ताह मिलने के बाद भी सिद्धू आम आदमी पार्टी को ज्वाइन नहीं कर रहे तो कहीं न कहीं बात शर्तों पर टिकी है, जिसपर सहमति नहीं बन पा रही। उधर, पहले भगवंत मान और फिर संजय सिंह के बयान आए थे, जिसमें पार्टी के संविधान का हवाला देते हुए सिद्धू को बना शर्त पार्टी में शामिल होने की अपील की गई थी। अब केजरीवाल ने भी ट्वीट में सिद्धू को लीजेंड करार देते हुए यही लिखा कि 'वे आएं या न आएं...'
विज्ञापन
3 of 6
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी में शामिल होने की बात खटाई में पड़ती देख कांग्रेस ने सिद्धू को पंजाब में बड़ा ऑफर देने की बात कह दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व बीजेपी सांसद सिद्धू को 'आप' में जुड़ने से जो कुछ मिलता, वह उन्हें उससे ज्यादा देने को तैयार है। खबरें तो यह भी हैं कि सिद्धू ने आम आदमी पार्टी से सीएम पद की मांग की तो बात खटाई में पड़ी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिद्धू को भावी मुख्यमंत्री तो नहीं, लेकिन दो-तीन साल बाद उपमुख्यमंत्री बनाने में पार्टी को कोई आपत्ति नहीं।
4 of 6
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस के सूत्र ये भी बताते हैं कि कांग्रेस सिद्धू या उनकी पत्नी को अमृतसर की लोकसभा सीट भी दे सकती है। सिद्धू इसी सीट से बीजेपी के सांसद हुआ करते थे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट, अरुण जेटली को यहां से खड़ा किया और इसी को लेकर सिद्धू की पार्टी से तल्खी पैदा हुई, हालांकि जेटली को कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरा दिया था। अमरिंदर अब राज्य कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं, तो ऐसे में चुनाव जीतने पर उन्हें यह सीट छोड़नी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
कपिल शर्मा के शो में सिद्धे पति-पत्नी की आशिकी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अजनाला हेडक्वार्टर में राखी मनाने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला से जब नवजोत सिद्धू के बारे में बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि नवजोत सिद्धू का भाजपा को छोड़ना केवल अफवाह है। विधायक डा. नवजोत कौर भी भाजपा के संपर्क में हैं और दोनों का पार्टी छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। आगामी चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाएगा, क्योंकि दोनों पार्टियों के नेताओं में पूरी तरह से तालमेल बना हुआ है।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सफाई देते हुए ट्विटर पर लिखा था कि 'नवजोत सिंह सिद्धू के 'आप' में शामिल होने को लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं। इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि हम अपनी बात सामने रखें। इस क्रिकेट लीजेंड के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है। 'वह पिछले हफ्ते मुझसे मिले थे, लेकिन उन्होंने शर्त जैसी कोई बात नहीं रखी। उन्हें सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए। 'वह एक अच्छे इंसान और क्रिकेट लीजेंड हैं। वो पार्टी में आएं या न आएं, उनके प्रति मेरा सम्मान बना रहेगा।'