फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500/1000 के बाद 10-10 के सिक्के भी चलने बंद, मोदी पर गरियाए लोग

Mon, 14 Nov 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
bank
पहले 500 और हजार के नोट बंद किए गए और अब 10-10 के सिक्के भी चलने बंद हो गए हैं। लोग इतने परेशान हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी पर गरियाने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
एसबीआई की शाखा में रुपये जमा करने के लिए फार्म काउंटर लगी भीड़
दरअसल, एक तरफ 500 और 1000 के नोट नहीं चल रहे हैं। दूसरी ओर दुकानदार और ऑटो वाले 10-10 के सिक्के नहीं ले रहे हैं। वे यह कहकर सिक्के लेने से इंकार कर रहे हैं कि ये नकली हैं। ऐसे में अब लोग भी बैंकों से सिक्के लेने में कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
दस रुपये के सिक्के
हालांकि यह आरबीआई के नियमों के मुताबिक़ गलत है। बैंक ने दस रुपये का सिक्का चलन से बाहर नहीं किया है। अगर कोई सिक्के लेने से मना करता है तो उसे जेल हो सकती है। एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ चालान करके न्यायालय से सजा दिला सकती है।

4 of 11
10 रुपए के सिक्के
आरबीआई के मु​ताबिक, 10 रुपए का सिक्का पूरी तरह से वैध है, लोग लेनदेन में इसका खुलकर इस्तेमाल करें। इसे लेने से मना करना भारतीय मुद्रा का अपमान है। अगर दुकानदार लेने से इंकार करता है कि उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 11
दस रुपये का सिक्का
यह है सजा का प्रावधान: नोट या सिक्के का जाली मुद्रण, जाली नोट या सिक्के चलाना और सही सिक्कों को लेने से मना करना भारतीय दंड संहिता की धारा 489ए से 489इ के तहत अपराध है। इन धाराओं के तहत किसी विधिक न्यायालय द्वारा आर्थिक दंड, कारावास अथवा दोनों की सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन

6 of 11
दस रुपये का सिक्का
हाल ही में ऐसे कई मामले समाने आएः रोहतक में सिक्के लेने से मना करने पर डीएम ने 14 दूध की डेयरियां, 6 इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें, 8 सर्राफ की दुकानें, 16 सब्जी की दुकानें, 5 किरयाना दुकानें, 8 मेडिकल की दुकानें सील कर दीं। आरबीआई में शिकायत हुई और दुकानों को सील करने के निर्देश आ गए।
विज्ञापन

7 of 11
दस रुपये के सिक्के की पहचान
रोहतक में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की एक शाखा के कैशियर कार्रवाई भुगत रहे हैं। उन्होंने 10 रुपए के सिक्के लेने से मना करना की दिया था। मामला 3 अक्तूबर का था और अनीता नाम की महिला ने आरबीआई को इसकी शिकायत दे दी थी। उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

8 of 11
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image
एहतियात के तौर पर, अगर आप के भी शहर या कस्बे में भी ऐसा हो रहा हो तो उसका वीडियो या ऑडियो बना कर इलाके के डीएम ऑफिस या थाने में बताएं। इस तरह से भारतीय मुद्रा का बहिष्कार करने वाले को 17 साल की सजा या 20000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों सजा दी जा सकती है।

9 of 11
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image
ऐसे करें नकली-असली की पहचान: असली दस रुपए का सिक्का डबल डाई से तैयार किया जाता है। नकली सिक्के में भी डबल डाई का प्रयोग किया गया है, लेकिन ध्यान से देखने पर इन्हें पहचाना जा सकता है। असली सिक्कों में पीले भाग का रंग हलका हैं, जबकि नकली में पीला भाग ब्राइट है।

10 of 11
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image
असली सिक्के में 10 का अंक दो धातुओं के बीच में होता है और 10 पट्टी बनी होती हैं। नकली में 10 का अंक सिल्वर धातु के बीच में होता है और 15 पट्टी होती हैं। असली सिक्के में भारत और इंडिया अलग-अलग लिखा होता है। नकली सिक्के में भारत और इंडिया एक साथ लिखा होता है।
विज्ञापन

11 of 11
दस रुपये के सिक्के की पहचान - फोटो : getty image
असली सिक्का शार्प है, जबकि नकली सिक्का थोड़ा खुरदरा है और साइज में भी फर्क है। नकली सिक्के छोटे हैं और इनका वजन भी कम है। खास बात यह है कि नकली सिक्के का पीला भाग जोर देने पर निकल सकता है। जबकि असली में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें