फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद ऐसा मैरिज कार्ड देखकर खूब हंसेंगे आप

Mon, 14 Nov 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
नोटबंदी के चलते परिवार ने छपवाया अनोखा मैरिज कार्ड
नोटबंदी ने लोगों के क्या हाल बना दिए, इसका अंदाजा आप शादी के इस कार्ड को देखकर लगा सकते हैं, जिसे देख आप हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
बैंक के बाहर लगी भारी भीड़
कृपया! पुरानी करंसी शगुन में ना दें, आपकी उपस्थिति ही हमारे लिए शगुन होगी। कुछ इसी तरह की पंक्तियां विवाह के लिए छपवाए गए कार्ड पर लिखी मिली तो सब हैरान रह गए। ये पंक्तियां एक परिवार ने बेटी की शादी के कार्ड पर शगुन के रूप में मिलने वाले पुरानी करंसी के नोटों की ट्रांजैक्शन की परेशानी के मद्देनजर लिखवाई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एटीएम के बाहर लगी भीड़
किसी का दिल ना टूटे इसके लिए मेहमानों से कम से कम शगुन देने का आग्रह किया है, ताकि नोट बदलने में दिक्कत ना आ जाए। यमुनानगर निवासी ज्योति प्रसाद सहदेव ने अपनी बेटी की शादी में केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए कार्ड में इस तरह की पंक्तियां लिखवाकर एक नई शुरूआत की है, जिन्होंने विवाह समारोह में शगुन लेने के लिए स्वैप मशीन लगाने का इंतजाम भी कर लिया है।

4 of 6
atm queue
सहदेव की बेटी पूर्णिमा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में और होने वाले दामाद आशीष ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में जॉब करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद होने की घोषणा के बाद बैंक लिमिट के तहत अतिथि को पुरानी करंसी नहीं देने के लिए कार्ड में ही आग्रह करने का तरीका अपनाया।
विज्ञापन

5 of 6
bank
दुल्हन के चाचा मोहन सोनी गंगानगर में सेफ ड्राइव, सेव लाइफ नामक एन.जी.ओ. के संचालक हैं, उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी की शादी में करीब 500 अतिथियों को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने 150 कार्ड बंटवा दिए थे, लेकिन केंद्र सरकार के ऐलान के बाद 300 कार्ड दोबारा से प्रिंट करवाकर उस पर विशेष आग्रह प्रिंट करवाया गया है। जो कार्ड बांटे जा चुके हैं उन्हें भी फोन कर उक्त संदेश दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
मोहन सोनी ने बताया कि शादी में आने वाले लोग नाराज न हों इसके लिए और वह मन माफिक अमाऊंट शगुन के तौर पर दे सकें इसके लिए विशेष रूप से एटीएम. स्वैप मशीन लगवाई जाएगी। कार्ड स्वैप करने के बाद स्वैप मशिन में से दो रसीदें निकलेंगी, एक रसीद शगुन देने वाले के पास और दूसरी विवाह वाले परिवार के पास रिकार्ड के लिए रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें