फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने इस लड़की से आखिर क्यों कहा था- थप्पड़ जोरदार मारना

Fri, 05 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
एक्ट्रेस ने आमिर खान को ​जोरदार थप्पड़ मारा था
जानिए आखिर क्यों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने इस लड़की से कहा, थप्पड़ जोरदार मारना। वो लड़की खुद इस बात का एक सच बयां कर रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
Mona Singh
दरअसल, जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह अमर उजाला ऑफिस आई तो बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म थी ‘थ्री इडियट’ में आामिर खान को थप्पड़ मारने का किस्सा सुनाया। सीन था कालेज के प्रिंसिपल ‘वाइरस’  (बोमन इरानी) की बड़ी बेटी (अदाकारा मोना सिंह) की इमरजेंसी डिलीवरी करवाने का। 
विज्ञापन

3 of 10
Mona Singh
सीन में अस्पताल ले जाते हुए उनकी बड़ी बेटी बरसात में फंस जाती है और कालेज कैंपस में ही उसकी इमरजेंसी डिलीवरी करवानी पड़ती है। आमिर खान व उनके दोस्त  बेटी के पिता की मौजूदगी में डाक्टर (करीना कपूर) द्वारा लैपाटॉप पर कोर्डिनेट कर एक मशीन के जरिए बच्चे की डिलीवरी करवाते हैं। इस सीन में दर्द से करहाती बेटी (मोना सिंह) को अमीर खान को जोरदार थप्पड़ मारना था।

4 of 10
Actress Mona Singh
इस सीन का जिक्र करते हुए मोना सिंह कहती है कि अमीर सर को पहले तो थप्पड़ मारने में बहुत हिचकती रही। लेकिन उनकी हिचक अमीर समझ गए और उन्होंने उससे कहा कि ‘मोना उनके चेहरे पर थप्पड़ जोरदार ढंग से मारना, ताकि सीन में वास्तविक हावभाव दर्शाया जा सके।’ मोना के अनुसार बस, उसके बाद तो उन्होंने सीन में जोरदार थप्पड़ अमीर सर के चेहरे पर जड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 10
Actress Mona Singh
मोना सिंह ने बताया कि वे एक बार डिश में सांप खा चुकी हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। मोना सिंह ने बताया, एक बार सिंगापुर उन्होंने फिश के धोखे सांप की डिश खा ली थी। वह फिश समझकर सांप खाए जा रही थीं फिर शेफ ने आकर बताया कि ये फिश नहीं सांप है। इसके बाद मोना बहुत डर गईं क‌ि अब तो उनका पेट सोच-सोचकर ही खराब हो जाएगा क‌ि उन्होंने सांप खा ल‌िया है।
 
विज्ञापन

6 of 10
Actress Mona Singh
मोना बताती हैं कि उन्हें ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि यहां कोई गालियां देता है तो कोई गुस्सा जाहिर करता है। कुछ कहने भर की देरी होती है, लोग अपनी भड़ास निकालने लगते हैं। बेवजह ही दूसरों का आंकलन करने लगते हैं, इसलिए मैं ट्विटर पर हूं ही नहीं। लोगों के कमेंट्स और बेतुकी बातों को पढ़ने में अपना समय जाया नहीं करती। ट्विटर से डर लगता है, क्योंकि वहां बेवजह के बवाल होते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Actress Mona Singh
जस्सी जैसी कोई नहीं....में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह का किरदार कौन भूल सकता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे सोंचा है कि मोना सिंह जस्सी जैसी न होती....तो क्या होतीं? मोना सिंह होती एक शेफ। अमर उजाला कार्यालय में पहुंची मोना सिंह ने कहा कि उनको कुकिंग सबसे ज्यादा प्रिय है। अब अपने घर की रसोईं में पहुंचती हैं तो खाने के साथ एक्सपेरिमेंट शुरू हो जाता हैं।

8 of 10
14 सालों में कितनी बदल गईं है 'जस्सी'
मोना ने कहा कि फ्री होने पर उनको एक ही शौक है खाना खाने का और पकाने का। मोना सिंह ने कहा कि उनको एनर्जी वाले काम थोड़ा ज्यादा अच्छे लगते हैं। मसलन डांस में सालसा और भंगड़ा उनको प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की बात ही अलग है। यहां की एनर्जी तो उन्होंने गतका में देखी है। मोना सिंह ने बताया कि जल्द ही एक डिजिटल सीरीज में उनको देखेंगे। यह सीरीज जुलाई में शुरू होगी।

9 of 10
कलर्स चैनल के सीरियल कवच की हीरोइन मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
मोना सिंह ने कहा कि अभी तो कैरियर की प्लानिंग है। उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने तमाम सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनको तो इस संबंध में जानकारी तक नहीं है। कृष्णा के साथ काम करने वाली मोना सिंह से जब पूछा गया कि कपिल, सुनील ग्रोवर और कृष्णा में कौन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कमेंडियन हैं तो उन्होंने कहा कि यह कैसा सवाल है? तीनों की कमेडी अपनी जगह शानदार है।
विज्ञापन

10 of 10
कलर्स चैनल के सीरियल कवच की हीरोइन मोना सिंह का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
मोना सिंह ने बताया कि उनकी बहन सोना सिंह आस्ट्रेलिया में रहती हैं और अक्सर वह कहती हैं आस्ट्रेलिया आ जाओ। वह हमेशा ही बहन को कह देती हैं कि वह भारत नहीं छोडे़ंगीं। भारत से उनको प्यार है। उनको चंडीगढ़ काफी अच्छा लगता है क्योंकि उनकी बहन की ससुराल चंडीगढ़ में है। वह चंडीगढ़ आती रहती हैं और यहां के पंजाबी सूट काफी पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि कसौली में ड्राइविंग करना, रुकना काफी प्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें