फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

Fri, 09 Oct 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
घर के बाहर टहल रही दो महिलाओं पर बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने तेजाब से हमला कर दिया। वारदात हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात की है। थाना शहर क्षेत्र की हरगोविंद नगर कॉलोनी में वीरवार देर शाम घर के बाहर टहल रही दो महिलाओं पर बाइक सवार 2 अज्ञात युवक तेजाब फेंक कर फरार हो गए। महिलाएं कुछ देर बाद घर पहुंची तो शरीर में बुरी तरह से जलन होने लगी।
Trending Videos
विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

2 of 6
दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार शाम करीब सवा 7 बजे सलारपुर रोड स्थित हरगोविंद नगर निवासी राजेश की पत्नी सरिता (35) अपनी पड़ोसन कंचन पत्नी रमेश अरोड़ा (50) के साथ गली में टहल रही थी।

विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

3 of 6
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे। उनमें से एक ने महिलाओं पर कोई गरम तरल पदार्थ फेंक दिया। शरीर में जलन का एहसास होने पर महिलाएं घर चली गई। कुछ देर बाद जलन अधिक बढ़ी तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

4 of 6
आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं और उनके परिजनों से घटना का  ब्यौरा लिया।

विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

5 of 6
रामकुमार, एसएचओ, शहर थाना, कुरुक्षेत्र ने बताया कि हरगोविंद नगर में दो महिलाओं पर एसिड फेंकने की सूचना मिली थी। दोनों महिलाएं अस्पताल में दाखिल कराई हैं। महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाइक सवार दो युवकों द्वारा एसिड फेंका जाना बताया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

6 of 6
शहर की हरगोविंद नगर कालोनी में देर शाम टहल रही महिलाओं पर एसिड अटैक होने के बाद दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि कंचन ज्यादा झुलसी है। उसके पति रमेश अरोड़ा प्रॉपर्टी व्यवसायी हैं जबकि दूसरी महिला सरिता कम झुलसी है। उसके पति इटली में रहते हैं। वह स्वयं भी अभी कई माह तक इटली में ही रह कर भारत लौटी हैं। दोनों परिवार साथ-साथ ही रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें