जम्मू से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस के सिरफिरे ड्राइवर की सनक के कारण जीटी रोड पर 40 यात्रियों की जान पर बन आई। वो चलती बस से कूद गया। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
2 of 9
सोची समझी रणनीति के तहत अंबाला के पास अपने सह चालक व कंडक्टर को बस से उतारने के बाद उसने तेज गति से बस दौड़ानी शुरू की और अंबाला-शाहाबाद के बीच मोहाड़ी के आगे बस से कूद गया। चालक विहीन बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
3 of 9
यात्री सुहेल सनाई (मृतक का चचेरा भाई) ने कहा कि वह जम्मू से दिल्ली के लिए प्राइवेट स्लीपर कोच बस में रविवार रात लगभग 11.30 सवार हुआ था। बस में लगभग 40 सवारियां थी। पंजाब में राजपुरा क्रॉस करने के बाद एक सवारी ने लघुशंका के चलते बस को रुकवाया। इसी बीच सवारियों और चालक-सहचालक में लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई।
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
4 of 9
बिफरे ड्राइवर ने सवारियों को धमकी दी कि उसके साथ लड़ने का अंजाम भुगतना होगा। उसने अपने सह चालक और कंडक्टर को अंबाला के पास उतार दिया और बस को दौड़ाने लगा। चार किलोमीटर आगे मोहड़ी के पास चालक बस से कूद गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में इशफाक अहमद डार निवासी फालछील जिला बड़गाम, कश्मीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
5 of 9
हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शाहाबाद से हेल्पर्स सोसाइटी के सदस्य और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर डीएसपी गुरमेल सिंह, एसएचओ राजेश कुमार, एएसआई गुलजार सिंह, नरेश पाल भी आ गए। बस को क्रेन की मदद से उठा कर रास्ता खुलवाया गया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
6 of 9
घायलों में 15 लोगों को सीएचसी शाहाबाद, छह को आदेश अस्पताल मोहड़ी और नौ लोगों को अंबाला के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। मामूली रूप से घायल 12 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना शाहाबाद पुलिस ने चालक के खिलाफ हत्या करने की नीयत से हादसे को अंजाम देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बस को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
7 of 9
दुर्घटना में घायल अमी सलमा, विपुल जंबल, आबिद, फिदिश अहमद, समीर, शबीर अहमद मलिक, हिलाल अहमद, जोया, मोहम्मद रायसिक, महवीश, रैश, इरशाद अहमद, ताहिर हुसैन, रमिज राजा को शाहाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अशरफ मलिक, अवतार सिंह, अलताब, अमदल राशिद खान, मोहम्मद अकबर और हबीब उल्ला को आदेश अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
8 of 9
हादसे में घायल बाटला हाउस दिल्ली नीलोफेर, थाना मंडी राजोर अजहर नबी, थाना मंडी राजोर रायाज अली, श्रीनगर निवासी इरशाद, सनी जिला पूंछ से लियाकत सेन, बारामुला जम्मू एंड कश्मीर से वली मोहम्मद सोफी, थाना मंडी राजोर से जादा मिसदा, श्रीनगर जम्मू से आदीन, चन्नी जम्मू से मोहम्मद हुमैन को अंबाला में भर्ती करवाया गया है।
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
9 of 9
राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद, कुरुक्षेत्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक ने लापरवाही बरती साथ ही सवारियों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।