फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर बांध दी लावारिस गायें, देखिए तस्वीरें

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के घर के पास लावारिस गायें बांध दी। उसके बाद जो हुआ तस्वीरों में देखिए।
विज्ञापन

2 of 7
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
गोरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेशव्यापी खूंटा गाड़ अभियान की शुरुआत कर दी। आप कार्यकर्ता शहर में जुलूस निकालते हुए हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आवास से थोड़ी दूर सेक्टर-14 के गेट पर रोक लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
यहां पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस पर कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-14 के गेट के सामने ही खूंटा गाड़कर गाय और बछड़े को बांध दिया।

4 of 7
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा गोवंश के नाम पर राजनीति कर रही है। प्रदेश में लाखों गोवंश सड़कों पर है। लावारिस गायों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी हरियाणा सरकार लावारिस गायों के मामले में गंभीर नहीं हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
आप कार्यकर्ताओं के इस अभियान में उस समय स्थिति विस्फोटक हो गई थी, जब कार्यकर्ता और फोर्स आमने-सामने आ गए। कार्यकर्ता आवास पर जाने के लिए उतारू थे और फोर्स उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी। काफी देर तक यही स्थिति रही। उस समय दिल्ली रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी। 
विज्ञापन

6 of 7
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
नवीन ने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवास पर खूंटा गाड़कर गाय को बांधा जाएगा। इसका समापन करनाल में सीएम आवास पर गाय बांधकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
AAP workers Protest - फोटो : अमर उजाला
सरकार से मांग करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि चुनावी घोषणा के अनुसार अभी तक कितने भूमिहीन किसानों को गाय दी गई है। कार्यकर्ताओं के जाने के बाद ही फोर्स ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें