फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, केजरीवाल के खिलाफ 'चाणक्य' की क्रांति

Thu, 09 Apr 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
केजरीवाल के खिलाफ 'चाणक्य' की क्रांति चंडीगढ़ में असरदार साबित हुई। संजय सिंह की चेतावनी के बावजूद योगेंद्र यादव की मीटिंग में काफी समर्थक उमड़े। तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, केजरीवाल के खिलाफ 'चाणक्य' की क्रांति

2 of 6
योगेंद्र यादव चंडीगढ़ में बैठक के दौरान जोश से भरपूर दिखे। बता दें कि योगेंद्र यादव को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले पंजाब और हरियाणा से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है।
विज्ञापन

देखिए, केजरीवाल के खिलाफ 'चाणक्य' की क्रांति

3 of 6
14 अप्रैल को गुड़गांव में आयोजित स्वराज संवाद की तैयारी के लिए योगेंद्र गुट ने चंडीगढ़ में बैठक रखी थी, जिसमें उम्मीद से ज्यादा वॉलंटियर जुटे।

देखिए, केजरीवाल के खिलाफ 'चाणक्य' की क्रांति

4 of 6
बैठक के दौरान वर्कर काफी मुखर रहे। उन्होंने योगेंद्र से खुलकर सवाल किए। तो यह भी कह दिया कि एक साल से पंजाब में उनके साथ यही हो रहा है, तब कोई क्यों नहीं बोला। लगभग सभी ने आंतरिक लोकतंत्र खत्म होने पर नाराजगी जताई। साथ ही योगेंद्र को हर कदम में साथ देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

देखिए, केजरीवाल के खिलाफ 'चाणक्य' की क्रांति

5 of 6
योगेंद्र गुट हालांकि यही कह रहा है कि 14 का स्वराज संवाद कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। लेकिन अंदरखाते शक्ति प्रदर्शन की ही तैयारी है। बैठक के दौरान योगेंद्र ने सभी से कहा कि वे अपने साथ दस-पचास ईमानदार एक्टिव वॉलंटियर लेकर गुड़गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, केजरीवाल के खिलाफ 'चाणक्य' की क्रांति

6 of 6
योगेंद्र यादव ने बताया कि स्वराज संवाद के लिए गुड़गांव के सुखराली कम्यूनिटी सेंटर में एक हजार लोगों का इंतजाम किया गया था, लेकिन दो ही दिन में ढाई हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें