आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर हैं। उनका ये दौरा कई मायनों में अहम हैं। देखिए लाइव तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
2 of 13
पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल ने सुबह सबसे पहले अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ सुच्चा सिंह छोटेपुर समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
3 of 13
केजरीवाल कुछ ही देर में कोटकपूरा में 14 अक्तूबर को पुलिस फायरिंग के दौरान मारे गए दोनों युवकों के परिवारों से मिलेंगे। गौर हो कि कोटकपूरा पुलिस फायरिंग के दौरान गांव नियामीवाला निवासी भगवान कृष्ण सिंह और सरावां निवासी गुरजीत सिंह की मौत हो गई थी।
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
4 of 13
केजरीवाल के दौरे को पंजाब में पार्टी की स्थिति को मजबूती मिलने के लिहाज से भी देखा जा रहा है। इसे 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। आप ने हाल ही में पंजाब इकाई के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है। उसके बाद से पार्टी में उथल-पुथल का दौर जारी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
5 of 13
वर्ष 2017 की शुरूआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से 6 माह पूर्व राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की कमान केजरीवाल खुद संभालेंगे। हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गद्दी अपने विश्वासपात्र एवं मौजूदा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को सौंपकर केजरीवाल पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
6 of 13
केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है। ऐसे में दिल्ली में बहुमत प्राप्त स्थिर सरकार की जिम्मेदारी सिसौदिया को सौंपकर पंजाब के चुनावी दंगल में उनके खुद कूदने की संभावना है। ‘आप’ में राष्ट्रीय स्तर पर फैसला लिया जा चुका है कि प्रदेश में पार्टी की सुदृढ़ता व कैडर में विश्वास बहाली के लिए केजरीवाल को चुनाव से 6 माह पूर्व राज्य में पूरा समय देना जरूरी है।
विज्ञापन
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
7 of 13
बता दें कि सिर्फ पंजाब में ही 4 लोकसभा सीटें जीतने के बाद ‘आप’ की प्रदेश इकाई में धड़ेबाजी शुरू हो गई थी। इसके 2 सांसदों डा. धर्मबीर गांधी व हरिंद्र सिंह खालसा ने हाईकमान के विरुद्ध बिगुल बजा दिया था। इन दोनों को निलंबित कर बेशक पार्टी इनकी जुबान बंद करने में सफल रही है लेकिन पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव के हितैषी अब भी पार्टी में रहकर पार्टी को कमजोर करने में प्रयासरत हैं।
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
8 of 13
पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के दौरे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, एक तीर से कई निशाने
9 of 13

10 of 13

11 of 13

12 of 13