फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

Sun, 25 Oct 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 11
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर थे। देखिए उनके इस खास दौरे की झलकियां।
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

2 of 11
दरअसल, अरविंद केजरीवाल फरीदकोट हिंसा के पीड़ितों से मिलने पंजाब पहुंचे थे। यहां उन्होंने गांव सरावां और नियामीवाला में हिंसा के दौरान मारे गए मृतकों के परिजनों से ‌विशेष मुलाकात कर बातचीत की।
विज्ञापन

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

3 of 11
इस मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों से हमदर्द जताई और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। इस दौरान केजरीवाल ने इस घटना में पुलिस की तरफ से गिरफ्तार पंजगराईं खुर्द के दो सिख भाईयों के परिवार से मुलाकात की और उन्हें भी न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

4 of 11
केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना को लेकर उपजे विवाद से पूरा पंजाब जल रहा है। ऐसे हालात के लिए किसी दूसरे को जिम्मेवार ठहराकर पंजाब सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती।

विज्ञापन

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

5 of 11
गांव सरावां में मृतक गुरजीत सिंह के आवास पर पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सभी के लिए एक दुखदायी घटना है कि पहले गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को चोरी किया गया और बाद में उसकी बेअदबी की गई। इस घटना के खिलाफ शांतिपूर्वक रोष जताने वाले लोगों पर पुलिस ने सीधी गोलियां दागीं और दो भाइयों को शहीद कर दिया।
विज्ञापन

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

6 of 11
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कई बार हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन किए गए लेकिन कभी इस तरह की नौबत नहीं आई। यहां पर सिर्फ 300 लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने सीधी गोलियां दाग अपनी मानसिकता का सबूत पेश किया है।
विज्ञापन

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

7 of 11
गांव नियामीवाला में मृतक किशन भगवान सिंह के परिवार से मिलने के उपरांत केजरीवाल ने कहा कि यह घटना गंदी राजनीति का एक हिस्सा है और इस तरह की राजनीति को आम जनता ही ठीक कर सकती है। एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि इन घटनाओं में विदेशी हाथ होने की जांच करवाई जा सकती है और इसमें कोई ज्यादा समय नहीं लगता।

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

8 of 11
फरीदकोट जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इस दौरान केजरीवाल ने पत्रकारों से खास बातचीत की। उन्होंने पंजाब में कुछ समय से हो रही घटनाओं पर चिंता जताई। अगर समय रहते इस तरह की घटनाओं पर कंट्रोल न किया गया तो पंजाब की शांति खतरे में पड़ जाएगी।

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

9 of 11
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की धीमी गति सवाल पैदा करती है। इस मामले में जो भी आरोपी पकड़े गए हैं उनकी पूरी तरह जांच होनी चाहिए कि क्या पकड़े गए लोग सचमुच में दोषी हैं।

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

10 of 11
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि इस तरह की घटना भविष्य में न दोहराई जाए, इसके लिए सख्त इंतजाम करने चाहिए। घटनाएं कई तरह की सवाल खड़े करती हैं, जिनकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब पवित्र जगह है। वह भी पंजाब की शांति के लिए वाहेगुरु के सामने प्रार्थना और अरदास करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन

देखिए, अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे की खास झलकियां

11 of 11
केजरीवाल ने कहा कि उनको विश्वास है कि वाहेगुरु उनकी अरदास जरूर सुनेंगे। पंजाब के हालातों को ठीक बनाए रखने के लिए सभी लोगों को सहयोग देना होगा। इस मौके पर उनके साथ सांसद साधू सिंह धर्मसोत, भगवंत मान, राज्य संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर और पंजाब प्रभारी संजय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें